Friday, August 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीYouTube को टक्कर देने के लिए चीन ने खेला दांव, ग्लोबली लॉन्च...

YouTube को टक्कर देने के लिए चीन ने खेला दांव, ग्लोबली लॉन्च किया Bilibili ऐप


सस्ते AI मॉडल के बाद अब चीन ने यूट्यूब का अल्टर्नेटिव वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Bilibili ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी ने वादा किया है कि जल्द ही इसे iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें भी यूट्यूब की तरह ही वीडियो अपलोड कर सकते हैं। साथ ही, लाइव स्ट्रीमिंग भी किया जा सकता है। इसे खास तौर पर Gen-Z और युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

कंपनी ने अपने आधिकारिक X पोस्ट के जरिए बताया कि इस ऐप को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इसे फिलहाल Android यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जल्द ही iOS यूजर्स के ऐप स्टोर में भी यह ऐप उपलब्ध हो जाएगा। इस ऐप के ग्लोबल वर्जन को लॉन्च करने का मकसद ग्लोबल कंटेंट का डिस्ट्रीब्यूशन, बेहतर लोकलाइजेशन और आसान साइन-अप करना है। इसमें लोकलाइजेश कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन फीचर भी जल्द जोड़ा जाएगा। इसके इंटरनेशनल वर्जन वाले ऐप में ऊपर की तरफ ग्लोबल का सिम्बल दिखेगा।

Bilibili में क्या है खास?

यह चीनी ऐप YouTube की तरह ही क्रिएटर्स को पैसा कमाने का मौका देता है। इसमें खास बात ये है कि क्रिएटर्स अपना पहला कंटेंट अपलोड करने के साथ ही इसमें कमाई कर सकते हैं। इसमें यूट्यूब की तरह मॉनिटाइजेशन के लिए एलिजिबिलिटी फॉलो नहीं करनी पड़ती है। इस ऐप को ग्लोबली लॉन्च करने का मकसद इंटरनेशनल कंटेंट को इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इंटरनेशनल क्रिएटर्स जैसे कि Mr Beast को भी अपने प्लेटफॉर्म पर अट्रैक्ट किया है।

इंटरनेशनल वर्जन के लिए कंपनी ने ऐप में साइन-अप को बेहद आसान बनाया है। इसमें किसी तरह के आइडेंटिफिकेशन वेरिफिकेशन को नहीं रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा क्रिएटर्स ऐप को यूज कर सके।

आ सकती है रेगुलेटरी दिक्कतें

चीनी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने Bilibili के लिए लॉस एंजल्स, लंदन, मैक्सिको सिटी, साओ पाओलो, इस्तांबुल और टोक्यो में जॉब पोस्टिंग भी की है। हालांकि, कंपनी को इंटरनेशनल मार्केट में रेगुलेटरी दिक्कतें आ सकती है। खास तौर पर कंटेंट पब्लिशिंग और डेटा स्टोरेज को लेकर कंपनी को कई देशों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं, Bilibili को पहले से ही इंटरनेशनल मार्केट में स्थापित हो चुके YouTube से कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें – Pova 8 Pro 5G की भारत में सेल शुरू, मिल रहा 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments