Thursday, April 16, 2026
Homeशिक्षाUPSC Recruitment 2026: UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार...

UPSC Recruitment 2026: UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार के मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; जानें डिटेल्स


UPSC Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2026 के लिए अलग-अलग मंत्रालयों के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के जरूरी विभागों में काम करने का मौका मिलेगा. इस भर्ती में खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय जैसे अहम विभागों में नियुक्ति दी जाएगी.

इसलिए यह अवसर न सिर्फ नौकरी पाने का है, बल्कि देश के जरूरी कार्यों में योगदान देने का भी है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा. 

UPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन तारीख 

संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि लास्ट टाइम में वेबसाइट पर भीड़ या तकनीकी समस्या आ सकती है. इसलिए समय रहते अपना फॉर्म सही जानकारी के साथ भरकर जमा करना बेहतर रहेगा, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके. 

कितने पदों पर निकली है UPSC की भर्ती?

संघ लोक सेवा आयोग  2026 की भर्ती में कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें अलग-अलग विभागों के लिए अलग संख्या में वैकेंसी रखी गई है. इसमें असिस्टेंट कीपर के लिए 1 पद, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के लिए 7 पद और लाइवस्टॉक ऑफिसर के लिए 8 पद शामिल हैं.  उम्मीदवार अपनी योग्यता और इंटरेस्ट के अनुसार इन पदों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें –INDIAN BANK Vacancy 2026: इंडियन बैंक में ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

भारत सरकार के किस मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग?

UPSC की इस भर्ती में अलग-अलग मंत्रालयों के तहत पदों पर नियुक्ति की जाएगी. असिस्टेंट कीपर का पद संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में है, जिसकी अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और वेतन लेवल-7 है. वहीं सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II का पद रक्षा मंत्रालय के तहत DRDO में आता है, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और वेतन लेवल-10 रखा गया है. इसके अलावा लाइवस्टॉक ऑफिसर का पद मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में है, जिसकी आयु सीमा भी 35 वर्ष और वेतन लेवल-10 है. साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 
 
UPSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. UPSC के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं.

2. इसके बाद पहले नया अकाउंट बनाएं.

3. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें

4. इस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

5. सभी चीजें अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करें

6. फीस जमा करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें. 

यह भी पढ़ें – एम्स में मिलेगी बिना एग्जाम के नौकरी, 67 हजार मिलेगी सैलरी; ये चाहिए क्वालिफिकेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments