Tuesday, May 12, 2026
HomeराजनीतिThalapathy Vijay: विजय थलापति बने तमिलनाडु के CM, ज्योतिषाचार्य ने बदला समय...

Thalapathy Vijay: विजय थलापति बने तमिलनाडु के CM, ज्योतिषाचार्य ने बदला समय 10 बजे हुआ राजतिलक


Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: तमिलनाडु में आज 10 मई 2026 का दिन बेहद खास है. आज से प्रदेश में नई सरकार के कार्यकाल का आगाज हो चुका है. थलपति विजय का शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे हुआ, जिसके बाद वे अब तमिलनाडु के नए सीएम बन चुके हैं.

तमिलनाडु में थलपति विजय को जनता का भरपूर सहयोग मिला और उन्होंने भारी बहुमत हासिल की. लेकिन सरकार बनाने के लिए सीटों की संख्या कम पड़ रही थी, जिस कारण थलपति के राजतिलक में एक के बाद एक अड़चने आ रही थीं. लेकिन VCM और IUML के समर्थन के बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके की सरकार बन चुकी है.

तमाम अड़चने लेकिन फिर भी नैया पार

विजय के मुख्यमंत्री बनने में कई अड़चने आ रही थी. भारी बहुमत के बाद भी विजय सरकार नहीं बना पा रहे थे. इसके बाद 9 मई 2026 को विजय ने लोकभवन में तमिलनाडु के गर्वनर से मुलाकात की और उन्हें टीवीके (TVK) के लीडर के तौर पर अपनी चुनवा की जानकारी साझा करते हुए लेटर दिया, जिसके बाद तमिलनाडु गवर्नर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने का न्योता दिया.   

10 मई सुबह 10 बजे हुआ विजय का राजतिलक

साउथ सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने रविवार 10 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इस तरह से उन्होंने राज्य की राजनीति में नया इतिहास रचा. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JNS)) में सुबह 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली.

खबरों की मानें तो, विजय का शपथ ग्रहण समारोह पहले दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर आयोजित होने की चर्चा थी. लेकिन बाद में समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया. बताया जा रहा है, ज्योतिषी के कहने पर शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव किया गया. क्योंकि दोपहर के बाद शाम 04:30 बजे से राहुकाल शुरू होने वाला था. वहीं सुबह 10 बजे का समय विजय की कुंडली के हिसाब से बेहद शुभ माना गया.

10 मई 2026, रविवार को सुबह 10 बजे का समय शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस समय ज्योतिषीय रूप से कई अनुकूल स्थितियां बन रही हैं. पंचांग (10 May Panchang) के अनुसार 10 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. 10 मई 2026 को सुबह 9:05 बजे से 10:44 बजे तक ‘लाभ’ का समय है, जो शुभ और लाभकारी कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है. इसके तुरंत बाद 10:44 बजे से ‘अमृत’ अमृत चौघड़िया की शुरुआत हो जाती है.

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि, शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए ही शपथ ग्रहण का समय बदला गया. हालांकि सरकार या राजभवन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: ‘थलपति’ नाम में है सत्ता का संकेत! जानिए क्यों विजय बनते हैं करोड़ों दिलों के शासक
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments