टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने साइबर सिक्योरिटी देने की अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए भारत में AI और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर शुरू किया है. कंपनी के इस पहल से शेयरों में हलचल बढ़ सकती है. 

अडानी पावर

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को झारखंड और बिहार में प्रोजेक्ट साइट्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बड़े पावर इन्वेस्टमेंट का रिव्यू किया, जो पूर्वी भारत में ग्रुप की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है.

ओला इलेक्ट्रिक 

शेयरों में भारी गिरावट और ऑपरेशनल चुनौतियों के बीच ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) मार्च के आखिर तक अपने फिजिकल स्टोर्स की संख्या को और कम कर लगभग 550 तक लाने का प्लान बना रही है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि ठीक एक साल पहले ही कंपनी ने देश भर में अपने रिटेल नेटवर्क को 4000 स्टोर तक बढ़ाने का ऐलान किया था.

ICICI बैंक

महाराष्ट्र GST विभाग ने साल 2025 में ICICI बैंक की तरफ से की गई एक अपील को खारिज करते हुए लगभग 50.38 करोड़ की टैक्स डिमांड को बरकरार रखा है.