Friday, June 5, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाShare Market: RBI के फैसले से पहले सहमा बाजार! उतार-चढ़ाव के बीच...

Share Market: RBI के फैसले से पहले सहमा बाजार! उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी


भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार, 5 जून को आने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मौद्रिक नीति समिति के फैसले से पहले आज दलाल स्ट्रीट पर निवेशक बेहद फूंक-फूंक कर कदम रखते नजर आए। बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और अंत में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सुस्त रफ्तार के साथ लगभग सपाट बंद हुए।

सेंसेक्स महज 13.84 अंक की मामूली तेजी के साथ 74,360.01 के स्तर पर थमा। वहीं, निफ्टी भी सिर्फ 10.95 अंक की बढ़त लेकर 23,416.55 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार का ओवरऑल मूड हालांकि थोड़ा पॉजिटिव रहा। आज कुल 2156 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 1852 शेयर्स नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, 164 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

RBI के फैसले का इंतजार

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशक फिलहाल RBI के ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करता है या अर्थव्यवस्था को लेकर पॉजिटिव संकेत देता है, तो बाजार में नई तेजी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से निवेशकों ने बड़े दांव लगाने से परहेज किया और बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

किसने बाजार को संभाला और कहां दिखा दबाव?

सेक्टर के लिहाज से देखें तो आज बाजार में मिला-जुला रुख रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, मीडिया, फार्मा, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को नीचे गिरने से बचा लिया। लेकिन दूसरी तरफ, आईटी और मेटल शेयरों में भारी कमजोरी दर्ज की गई, जिसने बाजार की ऊपरी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया और सूचकांकों को एक दायरे में बांधकर रखा।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर आज टाइटन कंपनी, इटरनल, कोल इंडिया, सिप्ला और अडानी एंटरप्राइजेजके शेयर सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले रहे। वहीं, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

मिडकैप-स्मॉलकैप चमके

भले ही बड़े शेयरोंमें सुस्ती रही, लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में आज भी रौनक देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स दोनों ही 0.5-0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments