Thursday, August 6, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीRedmi Note 17 की भारत में एंट्री, 8000mAh बैटरी के साथ हुआ...

Redmi Note 17 की भारत में एंट्री, 8000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च


Redmi ने अपनी Note सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। Redmi Note 17 में कंपनी ने दमदार बैटरी के साथ-साथ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस फोन को पिछले साल आए Redmi Note 15 के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में Redmi Note 17 Pro के साथ लॉन्च किया था।

Redmi Note 17 की कीमत

रेडमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 30,999 रुपये में आता है। इस फोन को आर्कटिक ब्लू, डार्क नाइट और स्टारलाइट पर्पल कलर में पेश किया गया है। इस फोन की खरीद पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके सेल 12 अगस्त को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर आयोजित की जाएगी।

  • 6GB RAM + 128GB – 27,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB – 30,999 रुपये

Redmi Note 17 के फीचर्स

रेडमी का यह मिड बजट फोन 6.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ यानी 1080 x 2396 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है।

Redmi Note 17 फीचर्स
डिस्प्ले 6.9, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक का सपोर्ट मिलता है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

Redmi Note 17 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन के रियर कैमरा में 2x डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें – Vivo S2 भारत में लॉन्च, 32MP कैमरा के साथ मिलेगी 7050mAh की बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments