Friday, July 31, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus N6x भारत में हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाला कंपनी का सबसे...

OnePlus N6x भारत में हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाला कंपनी का सबसे सस्ता फोन


OnePlus N6 सीरीज में कंपनी ने एक और सस्ते फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। OnePlus N6x को भारत में 19,000 रुपये से कम प्राइस में उतारा गया है। यह कंपनी का अब तक भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया था, जिसमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

कितनी है कीमत?

OnePlus N6x को भारत में दो कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में उतारा है। इसे खास तौर पर बेसिक यूजर्स के लिए लाया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

  • 4GB RAM + 64GB – 18,999 रुपये
  • 4GB RAM + 128GB – 20,999 रुपये

OnePlus के इस सस्ते फोन की पहली सेल 4 अगस्त को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसे Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

OnePlus N6x 5G के फीचर्स

वनप्लस का यह बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी ने इस सस्ते में फोन में भी वेपर चेंबर कूलिंग फीचर दिया है।

OnePlus N6x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16, OxygenOS 16

OnePlus N6x में 6.8 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी दी है।

कैमरे की बात करें तो इस सस्ते फोन के बैक में 13MP का कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा। फोन का रियर कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – IRCTC की नई वेबसाइट में पहली बार लॉग-इन करते ही करना होगा ये काम, फिर बुक कर पाएंगे टिकट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments