Friday, May 8, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus 16 में होगा बड़ा अपग्रेड? 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ...

OnePlus 16 में होगा बड़ा अपग्रेड? 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च


OnePlus 16 में कंपनी बड़ा अपग्रेड कर सकती है। चीनी ब्रांड के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का यह फोन 200MP कैमरे और 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकता है। इस साल लॉन्च हुए OnePlus 15 के मुकाबले ये बहुत बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा फोन के चिपसेट की भी डिटेल्स सामने आई है। कंपनी एक बार फिर से Qualcomm के चिपसेट के साथ अपने फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करेगी।

OnePlus 16 में बड़ा अपग्रेड

OnePlus 16 के बारे में नई जानकारी चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दी है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर लिस्ट हुई जानकारी के मुताबिक, फोन में 200MP का कैमरा मिल सकता है। साथ ही, यह 9000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यह क्वालकॉम के चिपसेट SM8975 यानी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ आएगा।

200MP कैमरा

वनप्लस के अपकमिंग फोन के बारे में पहले आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें भी BOE का फ्लैट डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 240Hz तक का रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो 200MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर के अलावा फोन में 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का ही कैमरा मिलेगा।

OnePlus 16 में 9000mAh की सिलिकन कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी वजह से फोन स्लिम रहेगा। फोन के डिजाइन में खास बदलाव नहीं दिखाई देगा। इसमें Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन AI फीचर्स से लैस होगा। वनप्लस के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में 16GB या 24GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 5499 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, अमेजन की नई सेल में ऑफर्स की बारिश





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments