OnePlus 16 में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। चीनी कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में 200MP कैमरा के साथ-साथ बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले यूज कर सकती है। लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। यह साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस साल लॉन्च हुए मॉडल में भी कंपनी ने कई बड़े अपग्रेड्स किए थे।
फोन में बड़ा अपग्रेड
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, टिप्स्टर Smart Pikachu ने दावा किया है कि OnePlus 16 में बड़ा अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले यूज कर सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले के चारों ओर अल्ट्रा-थिन बेजल दिया जा सकता है। हालांकि, पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस के अपकमिंग फोन में 240Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने का दावा किया रहा है।
मिलेगा 200MP कैमरा
इस साल लॉन्च हुए OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इसमें OLED पैनल दिया जा सकता है। वहीं, फोन के कैमरे की बात करें तो OnePlus 16 में 200MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 3x पेरीस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन में AI के लिए डेडिकेटेड बटन दे सकती है। हालांकि, फोन के बारे में ज्यादा जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई है।
OnePlus 16 में Qualcomm Snapdragon Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह एक 2nm चिपसेट होगा, जो 5 GHz तक की क्लॉक स्पीड जेनरेट कर सकता है। वहीं, बैटरी की बात करें तो अपकमिंग फोन में 7,000 या 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन चीनी मार्केट में साल के आखिर में पेश किया जाएगा। वहीं, भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में यह फोन अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – iPhone चोरी होने की नहीं रहेगी टेंशन, Apple कर रहा बड़ी तैयारी, मिलेगा Android वाला खास फीचर


