Thursday, June 11, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारOman oil tanker attack Himachal crew member Aditya Sharma death Hamirpur

Oman oil tanker attack Himachal crew member Aditya Sharma death Hamirpur


आदित्य शर्मा, जिसकी होर्मुज में अमेरिकी हमले में मौत हो गई। फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले वाले आदित्य शर्मा (23) की अमेरिकी हमले में मौत हो गई। वह तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर डेक कैडेट के पद पर तैनात थे। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने इसकी पुष्टि की है।

.

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, ओमान स्थित भारतीय दूतावास लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

आदित्य शर्मा के पिता राजेश कुमार ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- मैं उन तीन क्रू सदस्यों में से एक का पिता हूं जो लापता हैं। आदित्य शर्मा मेरा बेटा है। कृपया उसे खोजने और उसका पता लगाने में मदद करें। मेरे बेटे ने शिप पर सीनियर द्वारा शोषण की शिकायत की थी और वह अप्रैल में यह शिप छोड़ना चाहता है। हमारे पास सारी बातचीत का रिकॉर्ड मौजूद है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आदित्य शर्मा के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि वह मुख्य सचिव को निर्देश देंगे कि आदित्य के शव को जल्दी घर लाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करें। इस दौरान आदित्य के पिता ने बताया कि रविवार को उनकी बेटे से बात हुई थी। तब बेटे ने कहा कि वह अभी डेंजर जोन में है।

आदित्य शर्मा अप्रैल में यह शिप छोड़ना चाहता था (फाइल फोटो)

आदित्य शर्मा अप्रैल में यह शिप छोड़ना चाहता था (फाइल फोटो)

इकलौती संतान, ट्रेनिंग पीरियड पर था आदित्य

आदित्य शर्मा हमीरपुर जिले की पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के रहने वाले हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, उनके पिता पंजाब के जालंधर में व्यवसाय करते हैं। जालंधर से ही उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई। इसके बाद स्कॉटलैंड से नॉटिकल इंजीनियरिंग की।

इसके बाद जालंधर से ही आदित्य ने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया। फिर 24 नवंबर 2025 को मर्चेंट नेवी में उन्हें नौकरी मिली। उनका 15 महीने का ट्रेनिंग पीरियड चल रहा था। आदित्य के चाचा संजीव लखनपाल ने बताया कि वह छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर जहाज में ड्यूटी के लिए गए थे और 24 मई को वापस लौटने वाले थे।

हालांकि, कुछ समय पहले आदित्य ने परिवार को बताया था कि वह आधी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही घर आएंगे। इसी कारण उनका कॉन्ट्रैक्ट दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। संजीव लखनपाल के अनुसार, जिस कंपनी में आदित्य कार्यरत थे, उसने मंगलवार शाम हमले की जानकारी दी थी।

उस समय आदित्य को लापता बताया गया था, जबकि बुधवार को उनके शव मिलने की सूचना परिवार को दी गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आदित्य का पार्थिव शरीर कब तक भारत लाया जाएगा। परिवार ने केंद्र सरकार से पार्थिव शरीर जल्द स्वदेश पहुंचाने की मांग की है।

आदित्य शर्मा की मौत के बाद घर पर लोग जुटने लगे।

आदित्य शर्मा की मौत के बाद घर पर लोग जुटने लगे।

सीएम ने आदित्य शर्मा के निधन पर जताया शोक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होर्मुज में हुए अमेरिकी हमले में तेल टैंकर पर तैनात नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

बेटे का शव घर लाने के लिए डीसी को पत्र लिखा

3 दिन में भारतीय क्रू वाले 2 जहाजों पर हमला

अमेरिका ने पिछले 3 दिनों में भारतीय क्रू वाले दो तेल टैंकरों पर हमला किया है। पहला हमला 8 जून को एमटी मैरीवेक्स पर हुआ। इस पर 28 नाविक सवार थे जिसमें 24 भारतीय थे। भारतीय तटरक्षक बल और ओमान की एजेंसियों ने सभी को सुरक्षित निकाला।

इसके बाद 10 जून को एमटी सेत्तेबेल्लो पर हमला हुआ। यह पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था। इस पर भी 24 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से 3 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की और अमेरिका के दूतावास के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया।

****************

ये खबर भी पढ़ें:

जबरन रूसी सेनी में भर्ती लुधियाना के समरजीत की मौत: टेक्निशियन का लिया था डिप्लोमा, कर्ज लेकर गया था करिअर बनाने, 10 सितंबर को मौत, एक हफ्ते पहले सूचना

रूस जबरन सेना में भर्ती किए गए पंजाब के लुधियाना के युवक समरजीत सिंह की रूस में मौत हो गई। 21 वर्षीय समरजीत करियर बनाने के लिए रूस पहुंचे थे। लेकिन उन्हें जबरन आर्मी में भर्ती किया गया। 8 सितंबर के बाद उसका परिवार से संपर्क टूट गया और 10 सितंबर को उसकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments