Wednesday, May 20, 2026
Homeराजनीति'NC-कांग्रेस गठबंधन पर असंतोष को बहुत गंभीरता से...', तारिक हमीद कर्रा का...

‘NC-कांग्रेस गठबंधन पर असंतोष को बहुत गंभीरता से…’, तारिक हमीद कर्रा का बयान वायरल


जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर व्याप्त असंतोष को तवज्जो न देते हुए मंगलवार को कहा कि इसे ‘ज्यादा गंभीरता से’ नहीं लिया जाना चाहिए.

कर्रा ने जोर देकर कहा कि गठबंधन के भविष्य को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है हालांकि पार्टी नेताओं ने आलाकमान के समक्ष चिंताएं व्यक्त की हैं.

उन्होंने कहा कि जनता का एक वर्ग मानता है कि अगर कांग्रेस ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा होता तो चुनावी प्रदर्शन बेहतर हो सकता था. कर्रा ने कांग्रेस के जम्मू मुख्यालय का नाम राजीव भवन रखने के अवसर पर पार्टी नेताओं का यहां नेतृत्व किया.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘इस मामले (नेकां-कांग्रेस गठबंधन) पर किसी भी निर्णय के संबंध में राहुल जी ने कोई चर्चा नहीं की है. यदि आवश्यकता पड़ी तो इस मामले को कार्यकारी समिति के समक्ष चर्चा के लिए लाया जाएगा, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.’

कर्रा ने कहा कि गठबंधन की आलोचना को ‘अत्यधिक गंभीरता से’ नहीं लेना चाहिए और स्पष्ट किया कि इस पर चर्चा अप्रैल में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और जिला अध्यक्षों के बीच बातचीत में हुई थी.

उन्होंने कहा,‘‘जब राहुल जी 30 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में कार्यशाला में गए, तो उन्होंने विभिन्न राज्यों के जिला अध्यक्षों से अलग-अलग बातचीत की और उनसे संगठन को आगे बढ़ाने में आ रही कठिनाइयों के बारे में पूछा.’

ये टिप्पणियां इस केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मध्य बढ़ते मतभेदों की खबरों के बीच आई हैं.

उन्होंने कहा, ‘यह काफी समय से चर्चा का विषय रहा है कि हमें नुकसान हुआ या नहीं. लेकिन जनता की धारणा यह है कि अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती, तो शायद परिणाम बेहतर होते. यह जनता की धारणा है.’

इससे पहले, जम्मू जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुंदन ने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के लगभग 19 जिला अध्यक्षों ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुई एक हालिया बैठक के दौरान पार्टी आलाकमान से नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments