Tuesday, May 5, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीMotorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा लॉन्च, 16GB रैम समेत मिलेंगे कई...

Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा लॉन्च, 16GB रैम समेत मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स


Motorola Edge 70 Pro के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही कंपनी इसके प्लस मॉडल के लॉन्च की तैयारी में है। इस फोन को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इससे पहले कंपनी भारत में Motorola Edge 70 और Motorola Edge 70 Fusion को उतार चुकी है। ये दोनों मिड बजट फोन दमदार बैटरी और जबरदस्त कैमरे के साथ आते हैं। मोटोरोला के अपकमिंग Edge 70 Pro+ के लॉन्च को लेकर जानकारी सामने आई है।

मई के आखिर में होगा लॉन्च?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह फोन मई के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी शेयर की गई है। इसमें टेलीफोटो लेंस, वायरलेस चार्जिंग और 16GB रैम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। फोन के कलर ऑप्शन के बारे में भी जानकारी शेयर की गई है। मोटोरोला का यह फोन सैटिन वाइन रेड और वुड फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को ग्रीन, रेड और ब्राउन कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ में Edge 70 Pro के मुकाबले कई अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। यह इस सीरीज का पहला फोन होगा, जिसमें वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। मोटोरोला एज 70 प्रो को पिछले महीने भारत में 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। यह वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इस फोन को पेनाटोन लिली व्हाइट, पेनाटोन टी और पेनाटोन टाइटन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

Edge 70 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 90W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का तीसरा कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया है, जो Motorola Edge 70 Pro+ में मिल सकता है।

यह भी पढ़ें – हर महीने यूज कर रहे 500 यूनिट बिजली? कितने kW का सोलर पैनल लगाने से बिल होगा जीरो? जानें पूरा गणित





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments