Sunday, August 16, 2026
HomeBreaking NewsMonkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर...

Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब


Monkey Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर बच्चों के खेलने वाले झूले पर चढ़ने की पूरी कोशिश करता दिखाई दे रहा है. लेकिन लाख कोशिशों के बाद वह इसमें कामयाब होता दिखता है.  इस वीडियो में बंदर बिल्कुल इंसानी बच्चों के जैसे शरारत करता दिख रहा है. कुछ लोग इसे देखकर काफी हैरान भी है, तो वही कुछ इसे देखकर मजे भी ले रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया एप X पर अपलोड किया गया. इसे अब तक 2 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है.

बंदर की ऊपर चढ़ने की कोशिश

वीडियो की शुरुआत में ही देखा जा सकता है कि एक फिसलन पट्टी पर बंदर ऊपर चढ़ने की दिल तोड़ कोशिश कर रहा है. वह हर बार ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है और हर उसे बार आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ता है. कभी वो फिसल कर नीचे आ जाता है तो, कभी एक लंबी छलांग लगाकर. वह अपनी और से पूरी कोशिश करता है कि वह किसी भी तरीके से उस फिसलन पट्टी के ऊपर तक चला जाए. लेकिन हर बार वह इसमें नाकामयाब ही होता है. 

जब बंदर हुआ कामयाब

जब उसे लगा की बिना सहारे उसका ऊपर चढ़ना नामुमकिन है और जब आधे रास्ते तक पहुंच कर वह फिसलने लगता था. तो ऐसे में वह फिसलन पट्टी के किनारों पर लगी पाइप के सहारे ऊपर जाने लगता है. एक बार तो वह ऐसा करके ऊपर चला भी गया. लेकिन फिर वह फिसल कर नीचे आ जाता है. जब उसे लगता है कि इस फिसलन पट्टी पर चढ़ना नामुमकिन है. तो वह थक हार कर नीचे बैठ जाते है. 

फिर इसके कुछ देर बाद वह एक आखिरी बार ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है. वह एक नए उत्साह के साथ एक लंबी छलांग लगाता है और कुछ ही देर में वह फिसनल पट्टी के ऊपर पहुंच जाता है. ऊपर जाने के बाद भी वह कुछ देर में फिर से फिसल कर नीचे आ जाता है. लेकिन अब उसे ऊपर जाने का अनुभव हो चुका था, इसलिए अब वह फिर से ऊपर जाने के बजाय नीचे बैठा रहता है.

यह भी पढ़ें – 14 अगस्त पर पाकिस्तान में कटा हरा केक, भूखे-नंगों की तरह लूट ले गई पब्लिक

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

इस वीडियो के वायरल होते है लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कुछ लोग ने इस बंदर की जमकर तारीफ की, तो कुछ लोगों ने इस बंदर के मजे लेने लगे. ऐसे ही एक यूजर लिखता है कि बच्चे बंदरों के हो या इंसानों के हरकतें सबकी एक जैसी ही होती है, सब बचपन में शरारत तो करते ही है. वही दूसरा यूजर लिखता है कि बंदर ने इस फिसनल पट्टी पर काफी इंजॉय किया. एक और यूजर लिखता है कि इंसान भी पहले बंदर ही थे, इसीलिए बंदरों के अंदर भी इंसानो जैसे गुण होते है. कुछ लोग बंदर को थोड़ी और इज्जत देते हुए लिखते है कि मोंकेश भाई एक दम बच्चों जैसे मजे कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें – 30 मिनट तक शेरनी के पंजे में फंसा रहा युवक, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments