Sunday, June 14, 2026
Homeशिक्षाLieutenant General Dhiraj Seth: कितने पढ़े-लिखे हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जिन्हें...

Lieutenant General Dhiraj Seth: कितने पढ़े-लिखे हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जिन्हें बनाया गया नया आर्मी चीफ? 


Lieutenant General Dhiraj Seth: देश को जल्द ही एक नया सेना प्रमुख मिलने वाला है. जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून 2026 को अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो रहे हैं और उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत का अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया गया है. फिलहाल वो देश के 49वें उप सेना प्रमुख के पद पर हैं और 30 जून को वो 31वें सेना प्रमुख के रूप में कमान संभालेंगे. खास बात यह है कि उनका यह कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक चलेगा. PVSM, UYSM और AVSM जैसे बड़े सम्मान पाने वाले धीरज सेठ के बारे में आइए थोड़ा और जानते हैं. 

पढ़ाई से लेकर फौज तक का सफर

धीरज सेठ की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वो देश के कई बड़े और जाने-माने सैन्य संस्थानों से पढ़े हैं. उन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला, इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन, आर्मी वॉर कॉलेज महू और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली  इन सभी संस्थानों में पढ़ाई की है. 20 दिसंबर 1986 को आर्म्ड कोर में कमीशन लेने के बाद से अब तक उन्होंने भारतीय सेना में करीब चार दशक बिताए हैं.  

यह भी पढ़ेंः IAF Aircraft Crash: IAF का जो प्लेन हुआ जोरहाट में क्रैश उसकी कितनी थी कीमत, किस काम आता था यह एयरक्राफ्ट?

डेजर्ट सेक्टर में आर्म्ड रेजिमेंट की कमान हो, जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इन्सर्जेंसी ऑपरेशन हो या अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन में ऑपरेशन ऑफिसर की भूमिका वो हर जगह डटे रहे. साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद उन्होंने 21 स्ट्राइक कोर और दिल्ली एरिया की कमान भी संभाली. इस लंबे सफर में उन्होंने कमांड, स्टाफ और ट्रेनिंग तीनों तरह के अहम पदों पर काम किया है. 

पिता भी रह चुके हैं आर्मी अधिकारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का फौज से रिश्ता बिल्कुल नया नहीं है यह तो उनके घर की परंपरा है. उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ भी भारतीय सेना में रहे और 1997 में एडजुटेंट जनरल के पद से रिटायर हुए थे. साथ ही 2022 में उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल, 2025 में परम विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में उत्तम युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया. 

यह भी पढ़ेंः US Ship Attack: किसी भी जहाज पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका, जानें क्या है इंटरनेशनल कानून?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments