Tuesday, July 21, 2026
Homeस्वास्थKissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी...

Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार


Can Kissing Spread Diseases: किस करना प्यार जताने का एक सामान्य तरीका माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि होंठों पर किया गया एक किस कुछ बीमारियों का कारण भी बन सकता है? दरअसल, किस के दौरान सिर्फ इमोशन ही नहीं, बल्कि लार का भी आदान-प्रदान होता है. इसी लार में मौजूद कुछ बैक्टीरिया और वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं. हालांकि हर किस नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ सकता है.

किस करते समय क्या हो सकती है दिक्कत?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट hawaiifamilydental के अनुसार, गहरे या फ्रेंच किस के दौरान दोनों लोगों के बीच लार का आदान-प्रदान होता है. लार में पानी, एंजाइम, इलेक्ट्रोलाइट्स और प्रोटीन के अलावा कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस भी मौजूद होते हैं. माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, एक बार किस करने पर करीब 8 करोड़ (80 मिलियन) बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं. इनमें से अधिकांश बैक्टीरिया नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन अगर किसी व्यक्ति की इम्यून सिस्टम कमजोर हो, तो कुछ बैक्टीरिया इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

कौन सी बीमारी सबसे पहले फैलती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, किस के जरिए सबसे पहले सामान्य सर्दी-जुकाम फैलाने वाले वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं. अगर आपका पार्टनर सर्दी या जुकाम से पीड़ित है, तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा मोनोन्यूक्लिओसिस, जिसे ‘किसिंग डिजीज’ भी कहा जाता है, एप्सटीन-बार वायरस के कारण होती है और यह भी लार के जरिए फैल सकती है. इस बीमारी में थकान, बुखार और गर्दन की लसीका ग्लैंड्स में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

इन बीमारियों का भी खतरा

इसके अलावा हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस-1 भी किस के जरिए फैल सकता है. खास बात यह है कि कई बार मुंह पर छाले दिखाई न देने पर भी यह वायरस लार के माध्यम से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है. वहीं अगर किसी व्यक्ति को फ्लू है, तो किस करने के दौरान सांस की बूंदों के जरिए इंफ्लूएंजा वायरस फैलने की आशंका भी रहती है. मसूड़ों की बीमारी से जुड़े कुछ बैक्टीरिया भी लार के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं, जिससे आगे चलकर मुंह से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

कब रहता है खतरा ज्यादा?

कुछ परिस्थितियां इंफेक्शन का खतरा और बढ़ा देती हैं. यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, पार्टनर पहले से किसी इंफेक्शन से पीड़ित है, मुंह में कट या छाले हैं या ओरल हाइजीन ठीक नहीं है, तो इंफेक्शन होने की संभावना अधिक हो सकती है. हालांकि किस के सिर्फ नुकसान ही नहीं हैं.

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

अगर आप इंफेक्शन के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले मुंह की अच्छी सफाई का ध्यान रखें. नियमित रूप से ब्रश करें, फ्लॉस का इस्तेमाल करें और समय-समय पर डेंटल चेकअप कराएं. यदि आप या आपका पार्टनर बीमार है, तो पूरी तरह ठीक होने तक किस करने से बचें. मुंह पर कोल्ड सोर होने की स्थिति में भी नजदीकी संपर्क से बचना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें –  AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments