Thursday, August 6, 2026

Jalandhar Youth Trapped In Russia Forest


युवक ने जंगल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया

.

युवक ने वीडियो में बताया कि उसका नाम आकाशदीप है। वह जालंधर के रामनगर का रहने वाला है। 15 जून 2026 को वह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मॉस्को पहुंचा था। उसे जालंधर के ही एजेंट पवन कुमार ने यहां भेजा। उसने कहा था कि मॉस्को में फल तोड़ने का काम है। इसके मोटे पैसे मिलेंगे। रहने को AC कमरे और बढ़िया खाना मिलेगा।

युवक का आरोप है कि एजेंट का आदमी उसे जंगल के बीच बने कबाड़खाने जैसे घर में छोड़ गया है। उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के भी युवक हैं। बाथरूम जैसे एक कमरे में 10 लोग सो रहे हैं। उसने कहा कि किसी एजेंट पर भरोसा मत करो। ये युवकों को झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवा रहे हैं।

15 जून 2026 को युवक दिल्ली से मॉस्को गया था।

15 जून 2026 को युवक दिल्ली से मॉस्को गया था।

जानिए, युवक ने वीडियोज में अपना क्या एक्सपीरिएंस बताया

  • एजेंट ने सुविधाओं का लालच देकर फंसाया: युवक आकाशदीप ने बताया कि जालंधर के ही रहने वाले एजेंट पवन कुमार के जरिए उसने रूस का वीजा लगवाया था। वीजा लगाने के वक्त एजेंट ने बताया था कि रूस में फ्रूट तोड़ने का काम मिलेगा। इस काम में रूस में मोटा पैसा है।
  • 15 जून को दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट ली: युवक ने बताया कि एजेंट की बातों में आकर उसने रूस का वीजा लगवा लिया। इसके बाद 15 जून को दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट पकड़ी और रूस पहुंच गया। वहां पहुंचकर पता चला कि जो एजेंट ने बताया था, वह सबकुछ झूठ था।
15 जून 2026 को आकाशदीप ने रूस की यात्रा की। उसने यह वीडियो फ्लाइट से बनाया।

15 जून 2026 को आकाशदीप ने रूस की यात्रा की। उसने यह वीडियो फ्लाइट से बनाया।

  • मॉस्को से एजेंट का बंदा ले गया, जंगल में छोड़ा: आकाशदीप ने बताया कि उसे मॉस्को एयरपोर्ट से एजेंट का बंदा लेकर गया। इसके बाद उसे और उसके साथ 10 के करीब लड़कों को जंगल में छोड़ दिया। इन लड़कों में वह अकेला ही पंजाबी है। उसके साथ बाकी लड़के राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। वे रातों को जंगल में भटकते रहे और किसी तरह जंगल के बीच बने एजेंट के ठिकाने पर पहुंचे।
  • एक छोटे से टूटे रूम में सबको ठहरा दिया: युवक ने वीडियो में बताया- हमें बीच रास्ते में किसी कबाड़ वाली जगह टूटे से छोटे से कमरे में ठहरा दिया गया है। आगे क्या होगा और कहां लेकर जाएंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। यहां 10 लड़के ऊपर-नीचे लगे बिस्तरों पर सोकर रातें काटने को मजबूर हैं। ऐसे हालात पर यहां रोना आ रहा है। मैं ये वीडियो इसलिए शेयर कर रहा हूं, ताकि परिवारवालों को पता चल सके कि मैं पहुंच गया हूं।
  • छोटा सा टूटा टायलेट, जगंल में कहां जाएं: आकाशदीप ने बताया- मैं आपको अपने रहने की जगह और टॉयलेट भी दिखा देता हूं, ताकि पंजाब में रहने वाले दूसरे युवकों भी पता चल सके कि रूस की जिंदगी कैसी है। जिस किसी ने भी यहां आने का इरादा बनाया हो वे एजेंट के जरिए तो कभी न आएं। ये देखिए मेरा रूम। इसमें गंदे बिस्तर लगे हैं। टॉयलेट का हाल ऐसा है कि दरवाजा टूटा है और इसे खोलकर तो बिल्कुल भी दिखा नहीं सकता।

युवक ने रहने की जगह के ये PHOTOS दिखाए

वीडियो में युवक ने बताया है कि एजेंट के आदमी ने करीब 5 मिनट के लिए उन्हें इस जगह पर ठहराया था।

वीडियो में युवक ने बताया है कि एजेंट के आदमी ने करीब 5 मिनट के लिए उन्हें इस जगह पर ठहराया था।

अब वे सभी इस छोटे से कमरे में रह रहे हैं, जिसकी कभी सफाई भी नहीं होती।

अब वे सभी इस छोटे से कमरे में रह रहे हैं, जिसकी कभी सफाई भी नहीं होती।

युवक जहां रह रहे हैं, वह जगह बाहर से एक कबाड़खाने जैसी दिखती है।

युवक जहां रह रहे हैं, वह जगह बाहर से एक कबाड़खाने जैसी दिखती है।

युवक ने वीडियो में अपना टॉयलेट दिखाया, जिसमें दरवाजा भी ठीक नहीं है।

युवक ने वीडियो में अपना टॉयलेट दिखाया, जिसमें दरवाजा भी ठीक नहीं है।

  • एजेंट ने पैसा नहीं दिया, जंगल में फंसकर रह गए: आकाशदीप ने कहा कि जंगल से बाहर कैसे निकलें, कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। एजेंट के आदमी से पूछा तो उसने कहा कि उसे पैसा नहीं मिला है, इसलिए जब तक पैसा नहीं आता उन्हें आगे लेकर नहीं जाएगा। आकाशदीप ने कहा कि चारों तरफ देखो, घना जंगल है। यहां से बाहर कैसे जाना है, कोई रास्ता ही नहीं दिखता।
युवक ने जंगल से भी वीडियो बनाकर अपलोड की है।

युवक ने जंगल से भी वीडियो बनाकर अपलोड की है।

  • मुझे वर्क वीजा कहकर भेजा, लगवाया टूरिस्ट वीजा: आकाशदीप ने वीडियो में बताया- एजेंट पवन ने मुझे रूस भेजने के वक्त कहा था कि तुम्हें वर्क वीजा दिला रहे हैं। यहां आकर पता चला कि ये तो टूरिस्ट वीजा है। जब एजेंट से पूछा तो उसने कहा कि कोई बात नहीं, एक्सटेंड हो जाएगा। यहां जाकर फिर पूछा तो कहने लगा कि मेरी जिम्मेदारी तुम्हें भेजने की थी। मैंने तुम्हें रूस की जमीन पर उतार दिया। अब मेरी जिम्मेदारी खत्म हो गई है। अब तुम जानो और तुम्हारा काम। तुम्हारे साथ यहां कुछ भी होता है तो मैं जिम्मेदार नहीं होऊंगा।
  • मेरी मां अस्पताल में, मैं यहां फंस गया: आकाशदीप बोला- मैं यहां फंस गया हूं। मेरी मां जालंधर के अस्पताल में भर्ती है। यह एजेंट सभी को ठगता है। इसके झांसे में न आएं। मेरी युवाओं से अपील है कि कोई भी रूस न आए। यहां हरियाणा के भी काफी लड़के हैं। सभी एजेंट मिले हुए हैं और युवकों को यहां भेजकर रूस की सेना में भर्ती करवा रहे हैं। हरियाणा राजस्थान के कई युवकों को जंग में धकेल दिया गया है।

यहां देखिए, युवक के बनाए पांचों वीडियो

1. दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट में वीडियो बनाया

2. जंगल में फंसने का हाल बताया

3. रास्ते में जहां रुके, उस जगह को दिखाया

4. कबाड़ जैसी जगह में रुके, माहौल और टॉयलेट दिखाया

5. छोटा सा कमरा दिखाया, जिसमें सभी युवक ठहरे हैं

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

महिला डॉक्टर ने शादीशुदा होकर खुद को बताया सिंगल:जालंधर में पासपोर्ट बनाया, गुपचुप कनाडा भागी, पति बोला- गहने-कैश भी ले गई

जालंधर की एक महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) ने शादीशुदा होने के बावजूद पासपोर्ट दफ्तर में खुद को अविवाहित बताकर नया पासपोर्ट बनवा लिया और कनाडा चली गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर गई और सरकारी दस्तावेजों में गलत जानकारी देकर पासपोर्ट हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments