Thursday, June 11, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाIRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक हो जाएगी लॉन्च, रेल मंत्री...

IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक हो जाएगी लॉन्च, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान


भारतीय रेल के यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और आसान और मॉडर्न बनाने की दिशा में बड़ा स्टेप उठाया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि IRCTC की नई वेबसाइट अगले महीने 15 जुलाई तक लॉन्च कर दी जाएगी। उन्होंने यह बात स्टूडेंट्स की मांग के जवाब में बताई।

वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर बनेगी नई IRCTC वेबसाइट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि IRCTC की नई वेबसाइट को वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है, ताकि टिकट बुकिंग करते वक्त यात्रियों को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। रेलवे का टारगेट है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को तेज और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं मिलें।

स्टूडेंट्स की मांग पर रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टूडेंट्स से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान, स्टूडेंट्स उनसे IRCTC की नई वेबसाइट की मांग करते हैं। इसके बाद, अश्विनी वैष्णव फोन पर किसी से बात करते हैं। फिर बताते हैं कि 1 महीने में वेबसाइट बनाने का काम पूरा हो जाएगा और 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी।

बेहतर होगा नई IRCTC वेबसाइट का यूजर इंटरफेस

जानकारी के मुताबिक, नई IRCTC वेबसाइट में यूजर इंटरफेस और भी आसान और आकर्षक हो सकता है। इसके अलावा, वेबसाइट की स्पीड और सर्वर क्षमता में भी अब के मुकाबले सुधार किया जा सकता है, जिससे Tatkal टिकट बुकिंग या वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के दौरान आने वाली तकनीकी खामियों को कम किया जा सके। लंबे वक्त से यात्री टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म को ज्यादा सक्षम बनाने की डिमांड कर रहे थे।

दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है भारतीय रेलवे

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे, विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। हर दिन लाखों पैसेंजर IRCTC के जरिए टिकट की बुकिंग करते हैं। ऐसे में IRCTC की नई वेबसाइट के लॉन्च को भारतीय रेलवे के डिजिटल आधुनिकीकरण का अहम हिस्सा माना जा रहा है। 15 जुलाई तक नई IRCTC वेबसाइट के शुरू होने के बाद पैसेंजर्स को एक नया और बेहतर ऑनलाइन एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जगन्नाथ पुरी से रामेश्वरम और काशी विश्वनाथ से महाकाल तक, एक ही यात्रा में 14 पवित्र धामों के दर्शन कराएगा IRCTC; जानें किराया और रूट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments