Monday, August 3, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीIRCTC की नई वेबसाइट में पहली बार लॉग-इन करते ही करना होगा...

IRCTC की नई वेबसाइट में पहली बार लॉग-इन करते ही करना होगा ये काम, फिर बुक कर पाएंगे टिकट


Highlights

  • IRCTC की नई वेबसाइट में पहली बार लॉग-इन करने के बाद वेरिफिकेशन करना जरूरी है।
  • बिना वेरिफिकेशन के आप नई वेबसाइट के ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
  • नई वेबसाइट के बीटा वर्जन को पिछले दिनों लॉन्च किया गया है, जिसमें कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।

IRCTC ने 15 जुलाई को अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। नई वेबसाइट में पुरानी वेबसाइट के मुकाबले 4 नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। भारतीय रेलवे की आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट के यूजर इंटरफेस में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यही नहीं, इसके कलर थीम को भी बदला गया है। बता दें IRCTC ने लगभग 24 साल के बाद अपनी वेबसाइट में इतना बड़ा बदलाव किया है।

IRCTC की नई वेबसाइट के बीटा वर्जन को अभी आप एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें आपको इसके फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसे ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए सेक्शन को इंटिग्रेट किया गया है। अगर, आप IRCTC की नई वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो पहली बार लॉग-इन करते ही आपको दो काम करने पड़ेंगे। इसके बाद ही आप इस नई वेबसाइट से टिकट बुक कर पाएंगे।

करना होगा वेरिफिकेशन

IRCTC ने नई वेबसाइट को पूरी तरह सिक्योर रखने के लिए इसमें वेरिफिकेशन फीचर जोड़ा है। आप नई वेबसाइट पर IRCTC के मौजूदा यूजर आईडी और पासवर्ड से ही लॉग-इन कर पाएंगे। जैसे ही आप नई वेबसाइट पर पहली बार लॉग-इन करेंगे आपको अपने प्रोफाइल से लिंक ई-मेल अड्रेस और मोबाइल नंबर को वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा।

बिना ई-मेल अड्रेस और मोबाइल नंबर को वेरिफाई किए आप इस नई वेबसाइट से टिकट बुक नहीं कर पाएगें। जैसे ही आप नई वेबसाइट में लॉग-इन करेंगे होम स्क्रीन पर ई-मेल अड्रेस और मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा। आपके रजिस्टर्ड ई-मेल अड्रेस और मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होंगे। दोनों OTP को एंटर करने के बाद आपको पहली बार अकाउंट वेरिफाई करना होगा।

वेरिफिकेशन के बाद टिकट कर पाएंगे बुक

एक बार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब आप आसानी से ऑनलाइन रिजर्वेशन कर सकते हैं। फिर से नई वेबसाइट पर लॉग-इन करने पर आपको दोबारा मोबाइल नंबर और ई-मेल अड्रेस वेरिफाई करने के लिए नहीं कहा जाएगा। आपके अकाउंट से आधार कार्ड लिंक है या नहीं ये भी आप आसानी से चेक कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको लॉग-इन करने के बाद राइट साइड में दिए गए यूजर आईडी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां My Profile में जाकर Authenticate Use वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अगर आपका आधार कार्ड वेरिफाईड या लिंक्ड है तो यहां दिख जाएगा।
  • नहीं तो आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल दर्ज करके ऑथेंटिकेट करना होगा।

बिना आधार ऑथेंटिकेशन के आप IRCTC की वेबसाइट से तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Samsung ने दी चेतावनी, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक हो जाएंगे महंगे, चार गुना तक बढ़ी चिप की कीमत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments