Friday, May 22, 2026
HomeBreaking NewsIPL Playoff Scenarios: CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट...

IPL Playoff Scenarios: CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट के लिए 4 दावेदार; समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण


चेन्नई सुपर किंग्स आधिकारिक तौर पर IPL 2026 से बाहर हो गई है. गुरुवार को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने CSK को 89 रनों के बड़े अंतर से हराया. GT पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, अब शुभमन गिल एंड टीम ने टॉप-2 के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है. गुजरात के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफाई कर चुकी हैं. अब चौथे स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच टक्कर है.

IPL 2026 में लीग स्टेज के 4 मैच बचे हुए हैं, अभी प्लेऑफ के लिए 3 टीमें कंफर्म हुई हैं और चौथे स्पॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें जिंदा हैं. जानिए किस टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का क्या समीकरण है.

राजस्थान रॉयल्स

प्लेऑफ की दौड़ में शामिल चारों टीमों में से सिर्फ राजस्थान रॉयल्स है, जिनकी किस्मत खुद उनके हाथों में है. राजस्थान लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर सीधा प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, फिर उन्हें अन्य मैचों से कोई मतलब नहीं होगा. राजस्थान का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के साथ रविवार को है. लेकिन अगर राजस्थान हार गई तो उन्हें चाहिए होगा कि दिल्ली कोलकाता को हरा दे और पंजाब किंग्स भी अपना आखिरी मैच हार जाए. इससे DC और RR के 14-14 अंक होंगे, राजस्थान का नेट रन रेट अभी अच्छा है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के ये 11 खिलाड़ी खेल चुके हैं IPL, जानिए कौन किस टीम में था शामिल

पंजाब किंग्स

PBKS को चाहिए कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच हार जाए, दिल्ली कैपिटल्स भी कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे. इससे पंजाब के 15 और बाकी टीमों के कम अंक रहेंगे. लेकिन अगर कोलकाता भी जीत गई तो फिर दोनों के 15-15 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट तय करेगा कि आगे कौन जाएगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR को चाहिए कि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स अपना अपना आखिरी मैच हार जाए. कोलकाता दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे, इससे कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर पंजाब किंग्स भी जीत गई तो नेट रन रेट से फैसला होगा कि प्लेऑफ में कौन जाएगा.

यह भी पढ़ें- CSK के अंशुल कंबोज के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स

DC का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है. दिल्ली को चाहिए कि वो KKR को हरा दे और पंजाब और राजस्थान रॉयल्स भी अपना आखिरी मैच हार जाए. हालांकि तब भी उन्हें चाहिए होगा कि वह कोलकाता को बड़े अंतर से हराए, क्योंकि तब राजस्थान और दिल्ली के 14-14 अंक रहेंगे लेकिन नेट रन रेट के मामले में राजस्थान अभी बहुत आगे हैं. इसलिए दिल्ली को इन समीकरण के साथ चाहिए कि वो कोलकाता को बड़े अंतर से हराए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments