Sunday, July 12, 2026
HomeBreaking NewsIPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब...

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में बगैर हेड कोच के उतरेगी पंजाब किंग्स, जानें रिकी पोंटिंग के शामिल न होने की वजह


IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में मौजूद नहीं हो पाएंगे. पिछले साल पंजाब किंग्स के साथ हेड कोच के तौर पर शामिल हुए पोंटिंग की आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में जाने की बेहद कम उम्मीद है. दरअसल पोंटिंग इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वहां एशेज सीरीज में बतौर कमेंटेटर ब्रॉडकास्ट चैनल के साथ जुड़े हुए हैं. 

मिनी ऑक्शन में क्यों नहीं आएंगे पोंटिंग?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया में हो रहे एशेज सीरीज में कमेंट्री के लिए सेवन नेटवर्क के साथ कॉन्ट्रैक्ट में है.  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है, इसलिए पोंटिंग ऑक्शन में शामिल नहीं हो पाएंगे. पोंटिंग के अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के ऑक्शन में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है. चोट के कारण अय्यर टीम इंडिया से बाहर हैं. 

क्रिकबज की रिपोर्ट में बाहर आई खबर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के लिए अपने रिप्रेजेंटेटिव के नाम दे दिए हैं, जिसकी आखिरी तारीख 10 दिसंबर थी. बीसीसीआई के सूत्रों से पता चला है कि पंजाब किंग्स ने अपने लिस्ट में कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम शामिल कर लिया है. बीसीसीआई और ऑक्शन गाइडलाइंस के मुताबिक, ऑक्शन हॉल के अंदर ज्यादा से ज्यादा आठ टीम मेंबर मौजूद रह सकते हैं. वहीं, टीम के और छह लोग बाहर रह सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, अगर आखिरी समय में प्लान में कोई बदलाव नहीं होता है, तो श्रेयस अय्यर के अबू धाबी में होने वाले ऑक्शन में मौजूद रहने की उम्मीद है.

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर गौतम गंभीर आईपीएल ऑक्शन में शामिल हो चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 की ऑक्शन में ऋषभ पंत उनके डेलीगेशन को भी लीड करते नजर आए थे.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments