Wednesday, May 27, 2026
HomeखेलIPL 2026; एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगे ईशान और वैभव:सूर्यवंशी के पास...

IPL 2026; एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने होंगे ईशान और वैभव:सूर्यवंशी के पास सिक्स के सुपरकिंग्स का मौका; श्रीलंकाई कप्तान बोले- ऐसा बच्चा नहीं देखा




IPL 2026 का दूसरा एलिमिनेटर मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आज के मैच में तीसरी बार बिहार के ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी आमने-सामने होंगे। IPL में आने के बाद वैभव पहली बार किसी टीम के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि ईशान किशन ने अपने 10 साल लंबे आईपीएल करियर में अब तक प्लेऑफ में 9 मुकाबले खेले हैं। वैभव के पास आज सिक्स का सुपरकिंग बनने का मौका है। यह रिकॉर्ड अभी क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे। जबकि वैभव इस सीजन 53 सिक्स लगा चुके हैं। अगर आज वैभव सात छक्के लगाकर क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था। वहीं, ईशान किशन के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का अच्छा मौका है। इसके लिए उन्हें आज 83 रन की धमाकेदार पारी खेलनी होगी। वैभव सूर्यवंशी Vs ईशान किशन वैभव सूर्यवंशी 14 मैच में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक के साथ 3 फिफ्टी शामिल हैं। उनकी पारी में 53 छक्के और 50 चौके शामिल हैं। साथ ही उन्होंने इस सीजन 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। दूसरी ओर ईशान किशन भी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पिछले दो मैचों में लगातार उन्होंने अर्धशतक बनाया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में ईशान ने 79 रन और CSK के खिलाफ 70 रन बनाए थे। ईशान इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने 179.48 की स्ट्राइक रेट से खेलते 569 रन बनाए है। इस सीजन ईशान 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी मैच में उन्होंने शतक नहीं लगाया है। ऑरेंज कैंप के लिए ईशान और वैभव के पास पहुंचने का मौका इस सीजन में वैभव दो बार ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं। अब ईशान किशन भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। ऑरेंज कैप में सबसे पहले नाम गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले साई सुदर्शन का है। वे 652 रन के साथ सबसे टॉप पर हैं। वहीं, वैभव इस लिस्ट में छठे और ईशान 7वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए ईशान 83 रनों से अधिक की पारी खेलते हुए ईशान किशन ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे। वहीं, वैभव को ऑरेंज कैप की रेस में बने रहने के लिए 79 रन से ज्यादा की पारी खेलनी होगी। श्रीलंकाई कप्तान बोले- वैभव जैसा बच्चा आजतक नहीं देखा IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी दासुन शनाका ने बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। शनाका ने कहा कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में वैभव जैसा “कूल” और संतुलित युवा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा। इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर का ध्यान खींच चुके हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली थी। वैभव किस तरह सफलता और असफलता को संभालते हैं, इस सवाल पर शनाका ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव और प्रोफेशनल रवैया है। शनाका ने कहा, “वह बहुत प्रोफेशनल है। बात सिर्फ रन बनाने या फेल होने की नहीं है, बल्कि वह प्रैक्टिस में क्या करता है और ड्रेसिंग रूम में कैसे व्यवहार करता है, यही सबसे खास है। वह बहुत कूल है। मैंने ड्रेसिंग रूम में उसके जैसा बच्चा नहीं देखा। सीनियर खिलाड़ी अक्सर नए खिलाड़ियों पर दबाव डालते हैं, लेकिन यह लड़का बेहद शांत रहता है। मुझे उसका चीजों को संभालने का तरीका बहुत पसंद है। चाहे वह रन बनाए या फेल हो जाए, वह बिल्कुल नेचुरल रहता है। उसमें काफी क्षमता है और आगे उससे बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments