Friday, May 1, 2026
HomeBreaking NewsIPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम, RCB दूसरे नंबर पर,...

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम, RCB दूसरे नंबर पर, चेन्नई टॉप-5 में भी नही


इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज साल 2008 में हुआ था. पिछले 19 सालों में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीम हैं जिन्होंने एक से अधिक बार ट्रॉफी जीती है. चेन्नई और मुंबई ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीता है. मगर क्या आपने कभी सोचा है कि IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम कौन सी है?

सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली IPL टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम मुंबई इंडियंस है. 5 खिताब जीतने वाली MI ने अब तक 285 मैच खेले हैं. दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू है, जो अब तक 279 मुकाबले खेल चुकी है. RCB एक बार चैंपियन भी बनी और कुल 4 बार फाइनल खेल चुकी है. तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 274 मैच खेले हैं.

अगर आप पांच बार की चैंपियन और 10 बार की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स की तलाश कर रहे हैं, तो वह सबसे ज्यादा मैच खेलने की लिस्ट के टॉप-5 में भी शामिल नहीं है. चेन्नई ने IPL में 261 मैच खेले हैं. अब तक 273 मुकाबले खेल चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर है, जबकि पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने 271 मुकाबले खेले हैं.

  • 285 मैच – मुंबई इंडियंस
  • 279 मैच – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • 274 मैच – दिल्ली कैपिटल्स
  • 273 मैच – कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 271 मैच – पंजाब किंग्स
  • 261 मैच – चेन्नई सुपर किंग्स
  • 245 मैच – राजस्थान रॉयल्स
  • 205 मैच – सनराइजर्स हैदराबाद

यह भी पढ़ें: रियान पराग पर चला BCCI का हंटर, वेपिंग मामले में लिया गया कड़ा एक्शन; जानें क्या मिली सजा

छठे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इस सूची में छठे स्थान पर है, जिसने अब तक 261 मैच खेले हैं. वहीं आईपीएल के सबसे पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान अब तक 245 मैच खेल चुकी है. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी 200 से अधिक मैच खेल चुकी है. डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टस्कर्स केरल, पुणे वॉरियर्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग को जॉइन किया था.

यह भी पढ़ें:

MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments