Saturday, July 25, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीGmail अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? अब टेंशन की बात नहीं, सेल्फी...

Gmail अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? अब टेंशन की बात नहीं, सेल्फी वीडियो से अकाउंट करें रिकवर


Highlights

  • Gmail के करोड़ों यूजर्स को अब पासवर्ड रिकवरी के लिए नया टूल मिल गया है।
  • यूजर्स अपना सेल्फी वीडियो अपलोड करके अकाउंट का पासवर्ड रिकवर कर सकेंगे।
  • यह फीचर अकाउंट रिकवरी के सभी रास्ते बंद होने पर काम करेगा।

Google ने करोड़ों जीमेस यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। टेक कंपनी ने नया सेल्फी वीडियो पासवर्ड रिकवरी फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने जीमेल का पासवर्ड आसानी से रिकवर कर सकेंगे। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। ऐसा कई बार होता है कि यूजर्स अपने जीमेल अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं और रिकवरी अकाउंट भी एक्सेस नहीं कर पाते। ऐसे में जीमेल अकाउंट रिकवर करने में काफी दिक्कत आती है।

सेल्फी वीडियो से होगा अकाउंट रिकवर

गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट के जरिए बताया कि यह नया सेल्फी वीडियो फीचर यूजर्स को गूगल अकाउंट को रिकवर करने में मदद करने के लिए लाया गया है। जब आप अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं और आपके पास साइन-इन करने का कोई दूसरा रास्ता भी नहीं बचा हो तो इस फीचर की मदद ले सकते हैं।

अमेरिकी टेक कंपनी ने इस फीचर को एक ऑप्शनल रिकवरी टूल के तौर पर रोल आउट किया है। अब, अगर आप कभी अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड भूल जाएं या अकाउंट लॉक हो जाए तो सेल्फी वीडियो अपलोड करके अपने जीमेल अकाउंट को रिकवर कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आपको अकाउंट सेट करते समय पहले एक वीडियो अपलोड करना होगा, जो अकाउंट रिकवर करते समय फेस वेरिफिकेशन करने का काम करेगा।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल?

इस सेल्फी वीडियो रिकवरी टूल को इस्तेमाल करने के लिए पहले आपको गूगल अकाउंट में जाकर ऑप्शनल रिकवरी के तौर पर एक छोटा सेल्फी वीडियो अपलोड करना होगा। जब आपके पास अकाउंट रिकवर करने का कोई ऑप्शन नहीं बचेगा तो दोबारा आपको एक छोटा सेल्फी वीडियो अपलोड करना होगा। गूगल का सिस्टम दोनों सेल्फी वीडियो को एनालाइज करके आपको अकाउंट रिकवर करने में मदद करेगा। फिर आप नया पासवर्ड क्रिएट करके अपने अकाउंट में दोबारा लॉग-इन कर सकेंगे। गूगल इसके अलावा हाल ही में वॉट्सऐप की तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर भी जीमेल में जोड़ा है।

रेफरेंस वीडियो की तरह होगा यूज

अकाउंट बनाते या सेट करते समय जो सेल्फी वीडियो आपने अपलोड किया है उसे गूगल का सिस्टम एक रेफरेंस वीडियो की तरह यूज करेगा। सेल्फी वीडियो अपलोड करते समय आपको अपने सिर को हिलाना-डुलाना होगा ताकि ये न लगे कि आपने तस्वीर को वीडियो बनाकर अपलोड किया है। यही नहीं, आप अकाउंट रिकवरी के दौरान किसी पुराने वीडियो को अपलोड नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन के फ्रंट कैमरा का रियल टाइम में इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ें – सरकार का BitChat ऐप ब्लॉक करने का आदेश, CJP प्रोटेस्ट में बिना मोबाइल नेटवर्क के फैलाई जा रही थी अफवाह





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments