Tuesday, September 8, 2026
HomeखेलGerman Footballer Marius Arrested For Poisoning Teammate

German Footballer Marius Arrested For Poisoning Teammate


  • Hindi News
  • Sports
  • German Footballer Marius Arrested For Poisoning Teammate | Murder Case

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जर्मनी में 35 साल के फुटबॉलर मारियुस को अपने साथी खिलाड़ी फिलिप को जहर देकर मारने के शक में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि उसने जून 2025 में टीम की ड्रेसडेन ट्रिप के दौरान 30 साल के फिलिप को चुपके से जहर दिया था। करीब 15 महीने बाद हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में बदले की आशंका से भी जांच कर रही है।

पहले फूड पॉइजनिंग का शक, जांच में सामने आया जहर

फिलिप की तबीयत ड्रेसडेन से लौटने के बाद तेजी से बिगड़ गई थी। परिवार ने इमरजेंसी सेवाओं को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन 16 जून 2025 को उसकी मौत हो गई। बाद में मेडिकल जांच में मौत की वजह सेप्टिक मल्टी-ऑर्गन फेल्योर सामने आई।

शुरुआत में उसके करीबियों को लगा था कि टीम ट्रिप में मछली खाने के बाद उसे गंभीर फूड पॉइजनिंग हुई होगी। लेकिन बाद की जांच में मौत के पीछे जहर की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले में मारियुस को संदिग्ध बनाया।

महिला को लेकर विवाद की चर्चा, वजह की पुष्टि नहीं

रोकनबर्ग में चर्चा है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से पुलिस बदले की आशंका को भी जांच का हिस्सा मान रही है। हालांकि, अब तक यह साबित नहीं हुआ है कि यही फिलिप की मौत की वजह थी।

मारियुस फिलहाल हिरासत में है। उसने पुलिस के सामने आरोपों पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले में उसे दोषी भी नहीं ठहराया गया है। उसके या उसके वकीलों की ओर से भी अभी कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्लब बोला- हम हैरान हैं, किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी

मारियुस की गिरफ्तारी से टूस रोकनबर्ग के खिलाड़ी और अधिकारी हैरान हैं। क्लब के फुटबॉल प्रमुख मैनुएल बारूफे ने स्थानीय मीडिया से कहा, “हम सभी हैरान हैं। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हमें उम्मीद है कि पुलिस पूरी सच्चाई सामने ला पाएगी।”

क्लब ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि पिछले साल एक साथी खिलाड़ी की अचानक मौत से वह पहले ही मुश्किल दौर से गुजर चुका है। अब इस मामले ने क्लब से जुड़े लोगों के लिए स्थिति को और भावनात्मक बना दिया है। क्लब ने कहा कि वह जांच में अधिकारियों के काम पर भरोसा कर रहा है और फिलहाल मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

फिलिप को याद कर क्लब ने कहा था- ‘बड़े दिल वाला इंसान’

फिलिप की मौत के बाद टूस रोकनबर्ग ने उसे श्रद्धांजलि दी थी। क्लब ने उसे “दोस्त, मैदान पर लड़ने वाला खिलाड़ी और बड़े दिल वाला इंसान” बताया था। परिवार ने भी उसकी जोरदार हंसी और छोटी-छोटी बातों से खुशी जताने की आदत को याद किया था।

शादी से दो हफ्ते पहले गिरफ्तार हुआ मारियुस

मारियुस की गिरफ्तारी उसकी शादी से ठीक पहले हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले ही सिविल सेरेमनी में शादी कर चुका था और इसी महीने बड़ी शादी की दावत होनी थी। गिरफ्तारी तय समारोह से करीब दो सप्ताह पहले हुई।

फिलहाल मारियुस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि फिलिप को जहर देने के पीछे बदला ही वजह था या नहीं। मारियुस पर लगे आरोप भी अभी साबित नहीं हुए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments