Sunday, August 9, 2026
Homeव्यापारFlipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर...

Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI


Flipkart Payments App: अब तक UPIपेमेंट्स के लिए लोग Phonepe, GooglePay या Paytm का ही इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन अब इन सभी एप्स को टक्कर देने बाजार में एक और एप आ रही है. जो इन सभी पेमेंट एप्स की छुट्टी कर देगी और लोगों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को भी आसान बनाएगी. इस नई पेमेंट एप को फ्लिपकार्ट लेकर आ रहा है.

एप का होगा नया कायाकल्प
दरअसल फ्लिपकार्ट जल्दी ही Super.money को नई पेमेंट एप के रूप में लेकर आ रहा है. ये एप केवल पैसे भेजने और भुगतान करने तक ही सीमित नहीं रहेगी. बल्कि अब कंपनी ने इस एप पर स्प्लिट स्टोर नाम से नया ऑनलाइन शॉपिंग फीचर भी शुरू कर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घर के सामान की खरीदारी कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

इंटरेस्ट फ्री इंस्टॉलमेंट की सुविधा
इस एप की खास बात ये है कि ग्राहक बिना ब्याज वाली EMI पर भी खरीदारी कर सकते हैं. इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स Super.money एप के अंदर ही UPI या पीयर-टू-पीयर (P2P) पेमेंट के जरिए आसानी से कोई भी पेमेंट कर सकते हैं. इसएप के जरिए शॉपिंग भी हो जाएगी और किसी को पेमेंट भी कर सकते हैं.

क्या बोले CEO?
सुपर मनी के CEO प्रकाश सिकरिया ने अपनी एप के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘कंपनी अब UPI के क्षेत्र में अच्छी पकड़ बना चुकी है और फ्लिपकार्ट के मजबूत नेटवर्क और डाटा की मदद से इस नई सेवा को आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल ये सुविधा कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू की गई है. आने वाले समय में इसे सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

ब्रांड्स बेचेंगे सीधे प्रोडक्ट्स
वहीं कंपनी का कहना है कि ये फीचर खासतौर पर GenZ और उन लोगों के लिए काम का होगा, जिन्हें पहली बार क्रेडिट की सुविधा मिल रही है या जिन्हें अभी तक बैंक और वित्तीय संस्थानों से आसानी से क्रेडिट नहीं मिल पाता. सुपर मनी के इस नए शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कई ब्रांड सीधे अपने प्रोडक्ट बेच सकेंगे और अपनी डिलीवरी व्यवस्था के जरिए ग्राहकों तक सामान पहुंचाएंगे.

सुपर मनी एप के बारे में
बता दें कि सुपर मनी एप की शुरुआत साल 2024 में हुई थी. फिलहाल ये एप UPI पेमेंट, क्रेडिट कार्ड, लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सुविधाए देती है और इसके करीब 1.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments