Sunday, May 10, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीFlipkart की नई सेल, iPhone 17 में अब तक का सबसे बड़ा...

Flipkart की नई सेल, iPhone 17 में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut


iPhone 17 में अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट कल यानी 9 मई से शुरू होने वाली सेल से पहले अपनी डील्स रिवील कर दी है। एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह आईफोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में इसे लॉन्च प्राइस से 11,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 की कीमत में कटौती

एप्पल ने अपने इस आईफोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने से पहले यह आईफोन 71,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा iPhone Air की कीमत में भी बड़ी कटौती हुई है। 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह आईफोन फ्लिपकार्ट सेल में 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इस आईफोन की कीमत में 20,000 रुपये का बड़ा प्राइस कट किया गया है।

iPhone 17 के फीचर्स

एप्पल का यह आईफोन 6.1 इंच के ProMotion सुपर XDR डिस्प्ले के साथ आता है। iPhone 17 में OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह आईफोन एप्पल के लेटेस्ट A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है। साथ ही इसमें एप्पल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर दिया गया है। एप्पल के इस फोन में डुअल 5G सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

iPhone 17 फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 इंच, ProMotion XDR
प्रोसेसर A19 Bionic
स्टोरेज 1TB
कैमरा 48MP + 48MP, 12MP
OS iOS 26

iPhone 17 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन और 48MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस आईफोन में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। इस आईफोन में 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Samsung के फोन हुए सस्ते, अमेजन सेल में S26 Ultra, S25 Ultra समेत कई मॉडल की घटी कीमत





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments