Thursday, August 20, 2026
Homeव्यापारFD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें,...

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट


FD Rates: क्या आप भी निवेश के लिए FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट को बेहतर समझते हैं? अगर हां! तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपनी FD के इंटरेस्ट रेट्स में बड़े बदलाव किए हैं. जिसके बाद इस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने वालों को आगे सोच समझकर फैसला लेना होगा. ये बैंक कोई और नहीं बल्कि SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जिसने अपने FD रेट्स को घटा दिया है.

कितना हुआ बदलाव
दरअसल हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी बल्क फिक्स्ड डिपॉज़िट की दरों में बदलाव किया है, हालांकि ये बदलाव कुछ कम समय वाले टेन्योर के लिए ही है. बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की घरेलू बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (bps) की कटौती की है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ये नई दरें 15 अगस्त, 2026 से लागू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

कितनी अवधि की FD पर हुई बदलाव?
ये बदलाव 7 दिन से 179 दिन की अवधि वाली डिपॉजिट पर हुए हैं. कम समय की FD पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की गई है. इसके अलावा 180 दिन से 210 दिन की अवधि वाली FD के लिए बैंक ने ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट्स (bps) कम किए हैं. हालांकि इसमें भी 211 दिन से 10 साल की अवधि वाली बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. SBI की नई बल्क FD दरें अवधि के आधार पर 5.25% से 6.50% के बीच हैं.

रेगुलर FD पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क
बता दें कि कम रकम वाली FD करवाने वाले ग्राहकों के लिए ये राहत की बात है. SBI ने 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. तो वहीं रेगुलर FD के लिए, आम नागरिकों को अभी अवधि के आधार पर 3.05% से 6.40% के बीच ब्याज मिलता है. सीनियर सिटिजन्स को 3.55% से 7.05% तक की दरें मिलती हैं, जिससे उन्हें ज्यादा फायदा होता है.

ये भी पढ़ें: Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments