Thursday, April 23, 2026
HomeराजनीतिExclusive: हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा-...

Exclusive: हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा- बताया सत्ता में आने पर क्या करेगी BJP


पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को पहले चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. साउथ 24 परगना में एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी को हराने में बंगाल की जनता, बीजेपी के कार्यकर्ताओं से आगे है.

बीजेपी-चुनाव आयोग के गठजोड़ के आरोपों पर गृह मंत्री का बयान

टीएमसी लगातार बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच गठजोड़ का आरोप लगा रही है. इस पर अमित शाह ने कहा, ‘तमिलनाडु में हमारी विरोधी सरकार है, वहां ये मुद्दा नहीं उठा. केरल में भी विरोधी सरकार है कोई आरोप नहीं लगा. असम में कांग्रेस ने भी हमपर कोई आरोप नहीं लगाया. सिर्फ ममता बनर्जी हैं जिनको तकलीफ है, जो आरोप लगा रही हैं.’

उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी को जनता की आवाज सुनाई नहीं देती है. मैं उनको बंगाल की जनता की आवाज सुना रहा हूं. वो जरा ऊंचा सुनती हैं इसलिए मैंने कहा कि कान खोलकर सुन लो इसमें क्या बुराई है. सबसे कान खोलकर ही सुनना चाहिए. ममता बनर्जी को अपनी हार दिख रही है.’ उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को रोकना और हटाना हमारी प्राथमिकता रहेगी. 

देश में घुसपैठिए नहीं रह सकते: अमित शाह

उन्होंने कहा, ‘इस देश में घुसपैठिए नहीं रह सकते. आधार कार्ड बनाना, पंचायत का दाखिला बनाना, घुसपैठिए आए तो उसे गांव में रहने देना और बॉर्डर एरिया में बाड़ नहीं लगाने देना ये सब करके ममता बनर्जी कह रही हैं कि आप घुसपैठिए रोक लो. ये तो ऐसा है कि हाथ बांध दो और समंदर में डाल दो और कहो कि तैरकर बाहर आ जाओ. ऐसे नहीं हो सकता. मैं पूरे देश के मतदाता को बताना चाहता हूं कि हम त्रिपुरा में आए वहां घुसपैठ रुक गई. असम में आए वहां भी रुकी. बंगाल में भी 5 मई को हमारी सरकार बनेगी और घुसपैठ रुक जाएगी.’

बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘सीएम ममता बनर्जी खुद कहती हैं कि 7 बजे के बाद महिलाएं बाहर न निकले. मैं माताओं-बहनों को कहना चाहता हूं कि 5 मई को बीजेपी की सरकार बनने के बाद हम महिलाओं को संवैधानिक अधिकार देना चाहते हैं.’

ये भी पढ़ें : West Bengal Elections ED Raid: बंगाल में नुसरत जहां समेत ED की रडार पर कौन-कौन, 24 घंटों में ताबड़तोड़ छापे, कोलकाता के DCP लापता



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments