Thursday, July 16, 2026
Homeशिक्षाDU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस...

DU SOL Admission 2026: DU के SOL में यूजी-पीजी दाखिले शुरू, इस बार दो नए कोर्स भी; WhatsApp पर मिलेगा एडमिशन अपडेट


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने academic session 2026-27 के लिए ग्रेजुएशन (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स में एडमिशन शुरू कर दिए हैं. अब छात्र घर बैठे ऑनलाइन एप्लीकेशन भर सकते हैं. SOL उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते, नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं या किसी और कारण से ओपन और डिस्टेंस मोड में पढ़ाई करना चाहते हैं. दाखिले डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) के तहत लिए जा रहे हैं.

शुरू हो रहे दो नए केस

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) की निदेशक प्रो. पायल मागो ने Abp news को बताया कि इस बार SOL दो नए कोर्स शुरू कर रहा है. इनमें एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस शामिल हैं. इन नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने से छात्रों को स्वास्थ्य प्रबंधन और कंप्यूटर साइंस जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में पढ़ाई का नया अवसर मिलेगा. इन दोनों कोर्स को लेकर पहले से तैयारी की जा रही थी और अब इन्हें नए सत्र में शुरू किया जा रहा है.

एडमिशन प्रोसेस में जोड़ी नई सुविधा

इस साल एडमिशन प्रक्रिया में एक नई सुविधा भी जोड़ी गई है. अब आवेदन करने वाले छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर WhatsApp के जरिए ओटीपी और एडमिशन से जुड़े जरूरी अपडेट भी मिलेंगे. इससे छात्रों को बार-बार वेबसाइट देखने की जरूरत कम होगी और आवेदन प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी. SOL के कुछ पाठ्यक्रमों में दाखिले पहले से चल रहे हैं. इनमें एमबीए, एम.लिब. साइंस, बी.लिब. साइंस और पीजीडीएडीएलएम जैसे कोर्स शामिल हैं. इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन 17 जून से ही लिए जा रहे हैं.

विदेशी भाषा सीखने के भी ऑप्शंस

इसके अलावा कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC) में जो छात्र विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं, उनके लिए भू एप्लीकेशन खुली हैं. यहां एक साल के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कराए जा रहे हैं. छात्र जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई जैसी आठ विदेशी भाषाएं सीख सकते हैं. इन कोर्सों का संचालन दिल्ली विश्वविद्यालय के संबंधित भाषा विभागों के सहयोग से किया जा रहा है.

ऑनलाइन पढ़ाई कराने की भी तैयारी

प्रो. पायल मागो ने बताया कि आने वाले समय में इन विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन मोड में भी शुरू करने की तैयारी है. इससे दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों के छात्र भी आसानी से इन कोर्सों का लाभ उठा सकेंगे. कुल मिलाकर इस बार SOL ने नए कोर्स, डिजिटल सुविधाओं और भाषा से संबंधित कोर्स के जरिए छात्रों के लिए पढ़ाई के ज़्यादा ऑप्शंस दिए हैं.

ये भी पढ़ें: थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments