Tuesday, February 17, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीNothing Phone 4a, Phone 4a Pro की लॉन्च डेट CEO ने किया...

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की लॉन्च डेट CEO ने किया कंफर्म, डिजाइन और फीचर्स सबकुछ बदलेगा


Nothing Phone 4a Series, Nothing- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
नथिंग फोन 4a सीरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। फाउंडर और CEO कार्ल पे ने नथिंग के अपकमिंग मिड बजट फोन की लॉन्च डेट घोषित कर दी है। यूके के स्मार्टफोन ब्रांड का ये फोन पिछले साल आए Nothing Phone 3a, Phone 3a Pro के अपग्रेड होंगे। फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

4 मार्च को लॉन्च होंगे फोन

Nothing CEO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इस इवेंट की जानकारी शेयर की है। नथिंग के ये दोनों फोन अगले महीने 5 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे। Apple के 4 मार्च को आयोजित होने वाले स्पेशल इवेंट के अगले दिन नथिंग के ये दोनों फोन लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, नथिंग के CEO ने अपने पोस्ट में एप्पल के इवेंट का पोस्टर इस्तेमाल किया है। यह इवेंट लंदन, न्यूयॉर्क और शंघाई में आयोजित किया जाएगा।

पिछले कुछ समय से नथिंग के इस सीरीज की लीक रिपोर्ट सामने आ रही है। इस सीरीज में Phone 4a के साथ-साथ Phone 4a Pro लॉन्च किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, Nothing Phone 4a सीरीज में Qualcomm Snapdragon 7s Gen सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। हाल ही में गीकबेंच पर यह सीरीज देखी गई है।

Nothing Phone 4a सीरीज के दोनों फोन 8GB रैम और 128GB के शुरुआती वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाएंगे। इन्हें ब्लैक और सिल्वर कलर में पेश किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका डिजाइन Nothing Phone 3a Lite और Nothing Phone 3 की तरह हो सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके प्रो मॉडल के तीनों कैमरे 50MP के हो सकते हैं। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा Nothing Headphone 1 को भी नथिंग के इस इवेंट में पेश किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

पिछले दिनों Nothing Phone 4a सीरीज की कीमत भी लीक हुई है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 475 डॉलर यानी लगभग 43,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Phone 4a Pro की कीमत 540 डॉलर यानी लगभग 49,000 रुपये से शुरू होगी। इस सीरीज की कीमत पिछले साल आए Nothing Phone 3a सीरीज के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें – AI Summit में बड़ी घोषणा, बेंगलुरू में बनेगा दुनिया का पहला AI सिटी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments