Monday, July 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीकैसा दिखेगा Samsung Galaxy Z Fold 8? लॉन्च से पहले डिजाइन आया...

कैसा दिखेगा Samsung Galaxy Z Fold 8? लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने


Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोन इसी महीने 22 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इस सीरीज को लॉन्च से पहले दक्षिण कोरिया के एक एक्सपीरियंस स्टोर पर देखा गया है। यहां इस साल लॉन्च होने वाले तीनों फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 को रखा गया है। फोन का लुक और डिजाइन इसमें रिवील हुआ है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में डुअल कैमरा सेटअप और वाइड डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है।

एक्सपीरियंस स्टोर में दिखा डिजाइन

टिप्स्टर Ice Universe ने X हैंडल से दावा किया है कि सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लॉन्च से पहले ही एक्सपीरियंस स्टोर पर रखा गया है। कंपनी ने इस सीरीज की प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। भारत में इस फोन को 999 रुपये में प्री-रिजर्व किया जा सकता है। फोन लॉन्च होने के बाद रिजर्व कराने वाले यूजर को एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और ऑफर का लाभ मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के एक्सपीरियंस स्टोर पर रखे इस हैंडसेट को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Fold 8 होगा। यह फोन स्टोर पर रखे अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले अलग सा दिख रहा था। फोटो में दिख रहे इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसमें हॉरिजॉन्टल कैमरा डिजाइन देखा जा सकता है। वहीं, फोन में वाइड फोल्डेबल और कवर डिस्प्ले देखा जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स?

वहीं, इस फोन के पीछे में दो और फोल्डेबल फोन देखे जा सकता है। इसमें एक Galaxy Z Fold 7 और एक Galaxy Z Flip 7 जैसे दिख रहे थे। Samsung Galaxy Z Fold 8 में इस बार कंपनी बड़ा डिजाइन अपग्रेड करने वाली है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन का चेचिस पिछले साल आए मॉडल के मुकाबले बड़ा हो सकता है। इसमें 7.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो QHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा।

इस फोन में 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। यह भी AMOLED पैनल होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 12GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 4,800mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – WhatsApp के बाद Telegram ने भी यूजरनेम फीचर पर दिया जवाब, सरकार करेगी जांच





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments