Saturday, February 14, 2026
Homeव्यापारपहली बार ले रहे हैं क्रेडिट कार्ड? तो जान लें ये 4...

पहली बार ले रहे हैं क्रेडिट कार्ड? तो जान लें ये 4 जरूरी बातें, नहीं तो बिगड़ सकता है क्रेडिट स्कोर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Credit Card Tips for Beginners: डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दौर में क्रेडिट कार्ड अब कई लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बनता जा रहा है. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के बीच तो क्रेडिट कार्ड बहुत ज्यादा ही फेमस है. नौकरीपेशा लोग अक्सर अपने बिल का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करते हैं.

अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं या अभी नए यूजर हैं, तो इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सही तरीके से उपयोग किया गया क्रेडिट कार्ड न सिर्फ आपकी वित्तीय आदतों को बेहतर बनाता है, बल्कि आपके क्रेडिट स्कोर को भी मजबूत करने में मदद करता है. आइए जानते हैं, इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में….

 मिनिमम ड्यू भरने से बचें

हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल भरा जाए, न कि सिर्फ मिनिमम ड्यू. मिनिमम ड्यू भरने से ग्राहक लेट पेमेंट से होने वाली परेशानी से तो बच जाते हैं पर बकाया राशि पर ब्याज बढ़ता रहता है.

जिससे आगे चलकर ग्राहकों को वित्तीय परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए मिनिमम ड्यू पे करने से बचने की सलाह दी जाती है.

समय पर करें अपने बिल का भुगतान

क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर भुगतान करना चाहिए. 1-2 दिन की देरी भी आपका क्रेडिट स्कोर बिगाड़ने के लिए काफी है. इसलिए अगर आप बिल की तारीख भूल जाते हैं तो, रिमाइंडर लगा सकते हैं.

क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए समय पर अपने बिल का भुगतान करना चाहिए. यह छोटी सी आदत आपके वित्तीय जिम्मेदार होने के बारे में बहुत सी बातें बताती है. इसलिए समय पर भुगतान की आदत बनानी चाहिए.

क्रेडिट कार्ड लिमिट से कम करें खर्च

विषय की समझ रखने वाले जानकार सलाह देते हैं कि, क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 से 40 प्रतिशत की खर्च करना चाहिए. इससे आपका क्रेडिट स्कोर में इजाफा होता है. उदाहरण के लिए अगर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है तो, आपको 30 से 40 हजार रुपये खर्च करने की सलाह दी जाती है. 

समय-समय पर क्रेडिट रिपोर्ट की समीक्षा जरूरी

कई लोग अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को लंबे समय तक नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसे समय-समय पर देखना बेहद जरूरी है. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर जांचनी चाहिए.

कई बार रिपोर्ट में गलत एंट्री या तकनीकी त्रुटियां रह जाती हैं. जो आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर होने से रोक सकती हैं. ऐसे में अगर कोई गलती दिखे तो उसे तुरंत ठीक कराना आपके वित्तीय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें: निवेशकों के लिए पैसा लगाने का मौका! सेबी ने इन कंपनियों के पब्लिक इश्यू को दी मंजूरी, जानें डिटेल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments