Friday, February 13, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीसस्ते की लालच में कहीं आप तो नहीं खरीद रहे 'नकली 4K'...

सस्ते की लालच में कहीं आप तो नहीं खरीद रहे ‘नकली 4K’ टीवी? Smart TV खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान


4K Smart TV- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
नकली 4K टीवी की कैसे करें पहचान

स्मार्टफोन की तरह स्मार्ट टीवी भी अब हमारी जरूरत बन गया है। स्मार्ट टीवी पर आप अपने पसंदीदा OTT प्लेटफॉर्म पर जब चाहें वेबसीरीज, टीवी शो, मूवीज, क्रिकेट आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही, स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल आप बिजनेस मीटिंग आदि के लिए भी कर सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अगर आप सस्ते में 4K Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। आप सस्ते के लालच में कहीं ‘नकली 4K’ टीवी तो नहीं खरीदकर घर ले आएं।

क्या है ‘नकली 4K’ टीवी?

स्मार्ट टीवी बनाने वाली कंपनियां बड़े ही स्मार्टली अपने टीवी को 4K Smart TV के नाम पर प्रमोट करती है। ग्राहकों को अंदाजा भी नहीं होता है कि उनके साथ जाने-अनजाने में धोखा हो जाता है और वो नकली 4K टीवी खरीदकर घर ले आते हैं। 4K टीवी का मतलब ये नहीं है कि उसकी स्क्रीन ही 4K रेजलूशन को सपोर्ट करे। टीवी में अन्य हार्डवेयर भी मौजूद होने चाहिए, जो कंटेंट के 4K रेजलूशन को सपोर्ट करे।

ऐसे ‘नकली 4K’ टीवी खरीदने पर आपको HD और 4K टीवी की पिक्चर क्वालिटी में ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा। 4K टीवी की पिक्चर क्वालिटी में बस 19-20 का ही फर्क दिखाई देगा। टीवी पर दिखाए जाने वाले 4K कंटेंट की शार्पनेस तो बेहतर होगी, लेकिन उसके कलर शेडी लगेंगे। ऐसे में 4K टीवी खरीदने के बाद भी आप खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे।

कैसे लगाएं पता?

दरअसल, वास्तव में 4K टीवी में स्क्रीन के साथ-साथ उसको सपोर्ट करने वाले फीचर्स भी होने चाहिए। 4K स्मार्ट टीवी में अगर आपको 60Hz रिफ्रेश रेट वाला ही डिस्प्ले मिलता है, तो आपको टीवी पर देखे जाने वाले कंटेंट साधारण ही लगेंगे। ऐसे में आपको 4K टीवी खरीदते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि उसका डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करे।

अगर, 120Hz की जगह 90Hz या 60Hz की भी स्क्रीन रहे तो भी कोई दिक्कत नही है। स्मार्ट टीवी में MEMC यानी मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपनसेशन होना जरूरी है। यह टेक्नोलॉजी स्मार्ट टीवी पर दिखाई जाने वाले कंटेंट की पिक्चर क्वालिटी को बूस्ट करने का काम करती है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की स्क्रीन में कितने बिलियन कलर का सपोर्ट मिलता है, ये भी चेक करना चाहिए। ज्यादा कलर शेड होने से आपको टीवी पर देखे जाने वाले कंटेंट नेचुरल दिखाई देंगे।

अगली बार आप जब भी स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए जाएं, तो टीवी के इन फीचर्स को जरूर चेक करें। ऐसा करने पर आप नकली 4K टीवी खरीदने से बच जाएंगे। स्मार्ट टेक्नोलॉजी वाले टीवी थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन आपको असली 4K रेजलूशन और नेचुरल कलर का एक्सपीरियंस देंगे।

यह भी पढ़ें – 10749 रुपये में मिल रहा Realme का लेटेस्ट 5G फोन, Flipkart Sale में तगड़ा डिस्काउंट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments