Sunday, February 8, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारअमेरिका में कुरुक्षेत्र के युवक की मौत:ट्रक बेकाबू होकर खड़ी ट्रेन में...

अमेरिका में कुरुक्षेत्र के युवक की मौत:ट्रक बेकाबू होकर खड़ी ट्रेन में घुसा, ड्राइविंग कर रहा था; 6 महीने पहले बेटा हुआ




हरियाणा के कुरुक्षेत्र के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक करीब 7 साल पहले अपने परिवार के साथ बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। वहां वो ट्रक ड्राइवर का काम करता था। बीते शुक्रवार जैसे ही वो ट्रक लेकर टेक्सास पहुंचा, उसका ट्रक पंचर होने के बाद बेकाबू होकर खड़ी ट्रेन से टकरा गया। घटना के वक्त वो ट्रक में अकेला ही था। एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद वो काफी देर बीच सड़क तड़पता रहा। बाद में किसी ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। अब अमेरिकी पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक का करीब 6 महीने का बेटा भी है, जो अपनी मां के साथ कैलिफोर्निया में रह रहा है। परिवार अमेरिका में ही उनका अंतिम संस्कार करेगा। इधर, बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव कुम्हार माजरा में मातम पसरा हुआ है। अब जानिए पूरा मामला… बहन और बहनोई भी अमेरिका में संदीप की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में डूबा है। परिवार को 6 फरवरी को बेटे की मौत की सूचना मिली। संदीप की बहन और बहनोई भी अमेरिका में रहते हैं। संदीप की पत्नी और बेटा भी अमेरिका में रहते हैं। इसलिए परिवार का कहना है कि संदीप का अंतिम संस्कार अमेरिका में ही किया जाएगा। बेटे-पोते की आवाज सुनने के लिए उठाया फोन संदीप की मां अमरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने बेटे और पोते की आवाज सुनने की उम्मीद में फोन उठाया था, लेकिन सामने यह खबर आ गई। मैं तो दोनों की आवाज सुनने को भी तरस गई। गांव कुम्हार माजरा में जैसे ही संदीप की मौत की खबर पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments