Thursday, February 5, 2026
HomeखेलPakistan Vs India T20 WC 2026 Match Boycott; Bangladesh Shehbaz Sharif

Pakistan Vs India T20 WC 2026 Match Boycott; Bangladesh Shehbaz Sharif


कराची6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार को सही और सोचा-समझा फैसला बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे पर बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है।

सरकार की बैठक के बाद शरीफ ने कहा- ‘हमने T20 वर्ल्ड कप पर बिल्कुल साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।’ शरीफ ने कहा- ‘हमने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है और हमें पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़ा रहना चाहिए।’

4 दिन पहले एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने X पोस्ट में भारत से मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। उसने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया था। क्योंकि, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया था।

बांग्लादेश सुरक्षा का हवाला देकर अपने मैच भारत की बजाए श्रीलंका में कराने की मांग कर रहा रहा था। यह पूरा विवाद मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद शुरू हुआ। BCCI ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में रहमान को भारतीय लीग से हटा दिया था।

नजरुल ने पाकिस्तान सरकार को थैंक यू कहा बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने फेसबुक पेज पर शहबाज शरीफ के बयान को कोट करते हुए ‘थैंक यू, पाकिस्तान’ लिखा। नजरुल की पोस्ट देखिए…

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चेतावनी दी है कि अगर टीम इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए नहीं उतरी, तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। ICC ने कहा है कि इससे पाकिस्तान में क्रिकेट के भविष्य और वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर दीर्घकालिक असर पड़ सकता है, जिसका पाकिस्तान खुद भी सदस्य और लाभार्थी है।

पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंची पाकिस्तान की टीम अपने अन्य शुरुआती मुकाबलों के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। शनिवार को उसका मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ है। PCB पहले ही साफ कर चुका है कि वे सरकार के फैसले का समर्थन करता है और नॉकआउट चरण में भी भारत से मैच की स्थिति बनने पर सरकार की सलाह पर ही चलेगा।

PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि बांग्लादेश को हटाने का फैसला सही नहीं था। उनकी सुरक्षा चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए था। वहीं, ICC की सुरक्षा समीक्षा में भारत के वेन्यू पर बांग्लादेश के लिए खतरे का स्तर को कम से मीडियम बताया।

——————————————

पाकिस्तान के बॉयकॉट की खबर पढ़िए…

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा; ICC ने कहा- PCB अपने फैसले पर फिर विचार करे

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम को इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थीं। हालांकि, अब तक यह तय नहीं है अगर नॉकआउट में भारत सामने आया तो पाकिस्तान मैच खेलेगा या नहीं? पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments