Thursday, February 5, 2026
HomeखेलSmriti Mandhana; RCB Vs DC WPL 2026 Final LIVE Score Update

Smriti Mandhana; RCB Vs DC WPL 2026 Final LIVE Score Update


स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

RCB ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतर रही है और उसे अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है।

दोनों टीमें इससे पहले 2024 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां RCB ने DC को 8 विकेट से हराकर फाइनल जीता था। RCB ने लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, DC ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

DC ने RCB के खिलाफ 66% मैच जीते

WPL 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है।

मौजूदा सीजन के लीग स्टेज में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई थीं, जहां एक मुकाबले में RCB ने 8 विकेट से जीत हासिल की, जबकि दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से बाजी मारी थी।

स्मृति को मिल सकती है ऑरेंज कैप

RCB की कप्तान स्मृति ने अब तक इस सीजन में 8 मैचों में 48.33 के औसत से कुल 290 रन बनाए हैं और वे अभी तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में पहली पोजिशन पर मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 342 रन बनाए हैं। ऐसे में स्मृति को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए फाइनल मैच में 53 रन और बनाने होंगे। स्मृति RCB की टॉप स्कोरर हैं। बॉलिंग में नदीन डी क्लर्क टॉप पर हैं।

नंदिनी पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज नंदिनी शर्मा पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं। गुजरात जायंट्स की सोफी डिवाइन 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। नंदनी के अभी 16 विकेट हैं और उन्हें पहली पोजिशन पर पहुंचने के लिए सिर्फ 2 विकेट और हासिल करने हैं। नंदनी DC की टॉप विकेट टेकर हैं। बैटिंग में लिजेल ली ने 9 मैचों 283 रन बनाए हैं।

वडोदरा में चेज करना आसान

वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम की पिच सीजन की शुरुआत में स्लो थी। यहां रन बनाना मुश्किल था और लो-स्कोरिंग मैच देखे गए। लेकिन पिछले कुछ मैचों से यह पिच बेहतर हो गई है और अब बल्लेबाजों को भी मदद मिल रही है।

रन आसानी से बन रहे हैं, और चेज करना आसान हो गया है। औसत पहली इनिंग स्कोर करीब 150-160 के आसपास रहा है। स्पिनर्स को अभी भी कुछ मदद मिल रही है, लेकिन बैटर्स ज्यादा फ्रीली खेल पा रहे हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है।

बारिश की आशंका नहीं

आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

RCB: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।

DC: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

मैच कहां देखें?

मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर किया जाएगा। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments