Wednesday, February 4, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीएयरटेल के चुनिंदा प्लान के साथ मिलने लगा ये धांसू डेटा बेनेफिट,...

एयरटेल के चुनिंदा प्लान के साथ मिलने लगा ये धांसू डेटा बेनेफिट, यूजर्स जानेंगे तो हो जाएंगे बेहद खुश


Airtel- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO)
एयरटेल

Airtel Unlimited Data Plan: एयरटेल ने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 4G डेटा की सुविधा शुरू की है। प्लान्स पुराने ही हैं और बस डेटा को अनलिमिटेड कर दिया गया है। इसमें अनलिमिटेड 4G और 5G दोनों डेटा मिलता है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ दो प्लान्स में ही उपलब्ध है। इन दो प्लान्स की कीमत क्रमशः 399 रुपये और 449 रुपये है। ये दोनों प्लान्स भारत में बड़े पैमाने पर उपलब्ध हैं। आइए देखते हैं अनलिमिटेड 4G डेटा के क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं-

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

भारती एयरटेल का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ आता है। यहां अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा का मतलब है हर 30 दिनों में 300GB की कमर्शियल लिमिट। यह वोडाफोन आइडिया की तरफ से समान मात्रा में डेटा उपयोग के लिए दी जाने वाली सीमा से 2 दिन ज्यादा है। वीआई ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 4G/5G का मतलब है 28 दिनों के लिए 300GB डेटा। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी केवल 28 दिन है। इसलिए यह प्लान उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिनकी सर्विस वैलिडिटी कम समय की होती है और जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं। इन सबके साथ यूजर्स को कई और बेनेफिट भी मिलते हैं:

  • एक साल के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम
  • एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का फ्री इस्तेमाल
  • मुफ्त हेलोट्यून्स

एयरटेल का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान

भारती एयरटेल का 449 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा (30 दिनों के लिए 300GB) मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। एयरटेल इस प्लान के साथ कई एडिशनल बेनेफिट मुफ्त में दे रहा है जैसे कि-

  • गूगल वन (30GB क्लाउड स्टोरेज)
  • 28 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार मोबाइल
  • सोनी लिव + एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले के तहत 20 ओटीटी ऐप
  • छह महीने के लिए एप्पल म्यूजिक
  • मुफ्त हेलो ट्यून्स

ये दो प्लान फिलहाल ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें 

फ्रांस में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के दफ्तरों पर छापेमारी, जानें क्या है वजह





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments