
गूगल पिक्सल 10
Google Pixel 10 को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। गूगल पिक्सल 10 पर यह ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर दिया जा रहा है। यहां गूगल पिक्सल 10 को फ्लिपकार्ट के मुकाबले काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 10 पर ऑफर
गूगल का यह फ्लैगशिप फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB रैम और 256GB में आता है। इस फोन को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर गूगल का यह फ्लैगशिप फोन 70,110 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। HDFC बैंक के कार्ड से इसे खरीदने पर यह ऑफर मिलेगा। वहीं, अन्य बैंक के कार्ड से फोन खरीदने पर भी 5% या 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 35,950 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
Google Pixel 10 के फीचर्स
गूगल के इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है। गूगल ने इस फोन में Tensor G5 प्रोसेसर यूज किया है और इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
गूगल का यह फोन 4,970mAh की बैटरी और 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में एक फिजिकल और एक eSIM का ऑप्शन मिलता है। यह फोन IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का कैमरा मिलता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
| Google Pixel 10 | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Tensor G5 |
| स्टोरेज | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 4970mAh, 30W |
| कैमरा | 48MP, 13MP, 10.8MP, फ्रंट 10.5MP |
| OS | Android 16 |
यह भी पढ़ें – 2025 में सबसे ज्यादा बिका ये स्मार्टफोन, टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ दो ब्रांड का दबदबा


