Tuesday, January 27, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीApple यूजर्स को गूगल ने दी वॉर्निंग, इस दिन से नहीं मिलेगा...

Apple यूजर्स को गूगल ने दी वॉर्निंग, इस दिन से नहीं मिलेगा Google Chrome का अपडेट


Google Chrome update- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
गूगल क्रोम अपडेट

Google ने एप्पल यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी की है। गूगल क्रोम के लिए अब कोई भी अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। इससे पहले एप्पल ने iPhone और Mac यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर नहीं इस्तेमाल करने की चेतावनी जारी की थी। एप्पल ने यूजर्स को इसकी जगह Safari ब्राउजर इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। एप्पल ने यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि सफारी ब्राउजर ही उसकी प्राइवेसी की रक्षा कर सकता है।

Google की चेतावनी

गूगल ने एप्पल की इस चेतावनी का पलटवार करते हुए लाखों यूजर्स को चेतावनी दी है कि उन्हें क्रोम इस्तेमाल करना छोड़ देना चाहिए। जल्द ही गूगल क्रोम के लिए सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। गूगल के इस फैसले का प्रभाव उन लाखों Mac यूजर्स पर पड़ेगा, जो एप्पल के Monterey वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

गूगल ने जारी किया स्टेटमेंट

गूगल ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि Chrome 150, गूगल क्रोम का अंतिम वर्जन है जो macOS 12 (मोंटेरे) को सपोर्ट करेगा। Chrome 151 (28 जुलाई, 2026 को रिलीज के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित है) गूगल Chrome का पहला संस्करण है, जिसके लिए macOS 13 वेंचुरा या इसके बाद के वर्जन की जरूरत है। भविष्य में Chrome का अपडेट प्राप्त करना जारी रखना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका डिवाइस macOS 13 या इसके बाद के वर्जन पर काम करता है।

गूगल ने एप्पल यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि वो गूगल क्रोम इस्तेमाल करना बंद कर दें अगर उनके वर्जन में सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध नहीं है। हालांकि, गूगल ने कहा कि क्रोम का पुराना वर्जन काम तो करेगा, लेकिन इसके लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। पुराने MacOS के लिए गूगल क्रोम का नया वर्जन रिलीज नहीं किया जाएगा। साथ ही, यूजर्स को बताया कि अगर वो गूगल क्रोम के नए फीचर्स इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपने MacOS को नए वर्जन से अपग्रेड करा दें।

एप्पल ने MacOS Ventura को 2022 में रिलीज किया था। इसके बाद MacOS 14 Sonoma, MacOS 15 Sequoia और MacOS 26 Tahoe रिलीज किए जा चुके हैं। ऐसे में मैक यूजर्स को गूगल क्रोम का पुराना वर्जन ही इस्तेमाल करना होगा। क्रोम के नए वर्जन के लिए MacOS को अपग्रेड करने की जरूरत है। इसका मतलब है कि 26 जुलाई 2026 के बाद से मैक यूजर्स को क्रोम का अपडेट मिलना बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़ें – iQOO 15R की लॉन्च डेट कंफर्म, 7600mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन OnePlus 15R को देगा टक्कर





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments