Sunday, July 12, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाYour Money, Your Right: पीएम मोदी की अपील से खुल सकती है...

Your Money, Your Right: पीएम मोदी की अपील से खुल सकती है आपकी किस्मत! जानिए ये है क्या और इससे आपको क्या फायदा हो सकता है


PM नरेंद्र मोदी की नई...- India TV Paisa

Photo:POSTED ON X BY @NARENDRAMODI & CANVA PM नरेंद्र मोदी की नई पहल से आपका हो सकता है बड़ा फायदा

क्या आपको पता है कि आपकी मेहनत की कमाई कहीं बैंक, बीमा कंपनियों या म्यूचुअल फंड में वर्षों से बिना दावा किए पड़ी हो सकती है? हो सकता है आपकी या आपके परिवार की हजारों या लाखों रुपये की रकम आपके नाम इंतजार कर रही हो, लेकिन बस आप तक पहुंच नहीं पा रही! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील इसी छिपे खजाने को वापस लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पीएम मोदी ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए बताया कि देश में करीब 78,000 करोड़ रुपये बैंक खातों में, 14 हजार करोड़ रुपये बीमा कंपनियों में, 3000 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड और 9000 करोड़ रुपये डिविडेंड के रूप में अनक्लेम्ड पड़े हैं। यह रकम उन करोड़ों भारतीयों की है, जिन्होंने किसी कारणवश समय पर इसे क्लेम नहीं किया।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की अटकी हुई रकम वापस दिलाने के लिए सरकार ने अक्टूबर 2025 में ‘Your Money, Your Right’ अभियान शुरू किया। इस अभियान का मकसद है कि हर व्यक्ति को उसकी अपनी कमाई आसानी और साफ-सुथरे तरीके से वापस मिल सके।

वेब पोर्टल्स बनाए गए 

  • RBI का UDGAM पोर्टल- अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट चेक करने के लिए
  • IRDAI का Bima Bharosa पोर्टल- बीमा की पॉलिसियों में अटकी रकम के लिए
  • SEBI का MITRA पोर्टल- म्यूचुअल फंड में पड़ी बिना क्लेम की राशि के लिए
  • MCA का IEPFA पोर्टल- डिविडेंड और अनक्लेम्ड शेयर के लिए

सरकार के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक देश के 477 जिलों में सुविधा कैंप लगाए जा चुके हैं, जिसमें दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इन प्रयासों का बड़ा असर भी दिख रहा है कि अब तक करीब 2000 करोड़ रुपये असली मालिकों को वापस मिल चुके हैं।

पीएम की जनता से अपील

पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि वे समय निकालकर इन पोर्टल्स पर अपनी या परिवार की अनक्लेम्ड रकम चेक करें। कई बार पुरानी बैंक पासबुक, खोई पॉलिसी, पुराने शेयर या पुरानी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में जमा रकम का अंदाजा किसी को नहीं होता और यही पैसा आपकी किस्मत बदल सकता है।

Latest Business News





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments