स्पोर्ट्स डेस्क10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अजिंक्य रहाणे ने 2025-26 डोमेस्टिक सीजन से पहले मुंबई टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को सूचित किया है कि वह 2025-26 सीजन से पहले कप्तानी छोड़ना चाहते हैं।
उनका मानना है कि यह एक नए लीडर को तैयार करने का सही समय है। हालांकि, उन्होंने बतौर बल्लेबाज खेलना जारी रखने की इच्छा जताई है।
सीजन का इंतजार है- रहाणे उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। आगे एक नया डोमेस्टिक सीजन है, और मेरा मानना है कि एक नए लीडर को तैयार करने का यह सही समय है। इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका जारी न रखने का फैसला किया है। मैं बतौर खिलाड़ी अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा और MCA के साथ अपनी यात्रा जारी रखूंगा ताकि हमें और अधिक ट्रॉफी जीतने में मदद मिल सके। सीजन का इंतजार है।

2024 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी खिताब जिताया था 37 साल के रहाणे ने मुंबई को 2023-24 में 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जिताया था और नौ साल के सूखे को खत्म किया था। हालांकि पिछले दो सालों में लाल गेंद से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने कुल 27 पारियों में 467 रन बनाए। इसमें सिर्फ एक शतक शामिल है।
रहाणे पिछले साल दिसंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 469 रन बनाए थे और मुंबई को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, रहाणे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था।

IPL 2025 में KKR के कप्तान थे रहाणे IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान थे, जिसके लिए उन्होंने 147.27 के स्ट्राइक रेट से 14 पारियों में सबसे ज्यादा 390 रन बनाए थे। उनकी कप्तानी में KKR (पांच जीत और दो मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था) आठवें स्थान पर रही थी।
————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
क्या पाकिस्तान से खेलना भारत की मजबूरी:BCCI ने बताए न खेलने के 4 नुकसान

पाकिस्तान से खेलने या न खेलने पर सरकार की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, BCCI नहीं चाहता कि भारत एशिया कप में पाकिस्तान का बायकॉट करे। दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे पर BCCI के दो शीर्ष अधिकारियों से इसकी वजह पूछी। दोनों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर 4 ऐसे कारण बताए जिनकी वजह से BCCI अब भी चाहता है कि एशिया कप हो और इसमें भारत-पाकिस्तान मुकाबले भी खेले जाएं। पढ़ें पूरी खबर…