Friday, September 18, 2026
Homeव्यापारआज से खुल गया Hero Motors का IPO, क्या पैसा लगाना रहेगा...

आज से खुल गया Hero Motors का IPO, क्या पैसा लगाना रहेगा सही?


ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स का IPO आज यानी 16 सितंबर, बुधवार को खुल गया है. ये IPO मोस्ट अवेटेड आईपीओ में से एक था, जो तीन दिनों तक यानी 18 सितंबर तक खुला रहेगा. IPO खुलने के पहले ही दिन निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने 8.86 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे थे, जबकि निवेशकों ने करीब 12.26 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई. इसका मतलब है कि हीरो मोटर्स IPO को पहले दिन 1.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

हजार करोड़ जुटाने की प्लानिंग
कंपनी ने कुल 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है. इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे, जबकि 400 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स और हीरो साइकल्स बेचेंगे.

ये भी पढ़ें: EPS में होगा 67% का तगड़ा उछाल, 6857 की जगह अब मिलेगी 11,429 की पेंशन

पहले दिन कितनी लगी बोली?
NSE के आंकड़ों के अनुसार, 8.86 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गए थे, जबकि निवेशकों ने करीब 12.26 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई. रिटेल निवेशकों और NII यानी गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से अच्छी मांग देखने को मिली. दोनों कैटेगरी को 2.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

ग्रे मार्केट में स्थिति
16 सितंबर को हीरो मोटर्स के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 23% प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे. इसे ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कहा जाता है. हालांकि GMP आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. ये कभी भी बदल सकता है और इससे ये तय नहीं होता कि शेयर की वास्तविक लिस्टिंग किस कीमत पर होगी.

IPO से मिले पैसे कहांहोंगे इस्तेमाल?
कंपनी नए शेयर जारी करके मिलने वाले 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपना कर्ज चुकाने में करेगी. कंपनी के ऊपर 190 करोड़ रुपये का कर्ज है जिसे सबसे पहले चुकाया जाएगा. इसके बाद 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर प्लांट में क्षमता बढ़ाने के लिए नए उपकरण खरीदने में किया जाएगा. बाकी बची हुई रकम का इस्तेमाल दूसरी कंपनियों को टेकओवर करने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बंद होगी देश की बड़ी वैक्सीन PSU कंपनी, केंद्रीय कैबिनेट ने दी हरी झंडी



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments