Thursday, September 17, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiQOO 16 की डेट हुई कंफर्म, सबसे तेज प्रोसेसर और यूनीक कैमरे...

iQOO 16 की डेट हुई कंफर्म, सबसे तेज प्रोसेसर और यूनीक कैमरे के साथ होगा लॉन्च


iQOO 16 की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। Vivo के सब ब्रांड का यह दमदार गेमिंग सबसे तेज प्रोसेसर और यूनीक कैमरा डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQOO 15 का अपग्रेड होगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के कैमरा डिजाइन को टीज किया था

आईकू का यह फ्लैगशिप फोन Samsung के M16 OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला पहला Android फोन होगा। ये वही डिस्प्ले है, जिसे एप्पल ने अपने हाल में लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज में इस्तेमाल की है। वहीं, Samsung Galaxy S27 सीरीज के प्रो और अल्ट्रा मॉडल में भी यही डिस्प्ले इस्तेमाल किया जाएगा।

29 सितंबर को होगा लॉन्च

iQOO ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर कंफर्म किया है कि iQOO 16 को 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय समय के अनुसार फोन को शाम के 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शन भी कंफर्म किए हैं। यह फोन तीन कलर ऑप्शन- “Chasing Light”, “Legendary”, और “Racing Track” में आएगा।

मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Samsung के फ्लैगशिप डिस्प्ले के आलावा इस फोन में Qualcomm का 2nm चिपसेट मिलेगा। इसे Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 16GB/24GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। तीनों ही कैमरे 50MP के होंगे। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का ही कैमरा दिया जा सकता है। यह Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम और 7500mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है।

iQOO 16 के कई फीचर्स भी पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए हैं। आईकू के इस गेमिंग फोन में 6.85 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। आईकू के इस फोन में सैमसंग का M16 OLED पैनल यूज किया जा सकता है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इस फोन में 3D सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – 17 सितंबर को SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments