Thursday, September 17, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाCanara Bank में 365 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर...

Canara Bank में 365 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न


केनरा बैंक, देश का एक प्रमुख सरकारी बैंक है। ये सरकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की बचत योजनाएं चला रहा है। केनरा बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर भी शानदार ब्याज दे रहा है। यहां हम जानेंगे कि केनरा बैंक में 365 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज मिल रहा है? इसके साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि केनरा बैंक में 444 दिनों की एफडी स्कीम पर सीनियर सिटीजन को कितना रिटर्न मिलेगा?

केनरा बैंक में कम से कम 7 दिनों के लिए भी खुलवाया जा सकता है एफडी खात

केनरा बैंक के ग्राहक कम से कम 7 दिनों की सबसे छोटी अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आप केनरा बैंक में अधिकतम 10 साल की सबसे लंबी अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवा सकते हैं।

एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है केनरा बैंक

केनरा बैंक 3 करोड़ रुपये से कम अमाउंट वाले कॉलेबल एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ये बैंक अपने ग्राहकों के लिए 365 दिन यानी एक साल की अवधि वाली भी एफडी स्कीम चला रहा है। केनरा बैंक 365 दिनों वाली एफडी स्कीम पर 6.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। 

365 दिनों की एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है केनरा बैंक

केनरा बैंक 365 दिन के एफडी खातों पर 59 साल तक के सभी ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। जिन ग्राहकों की उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है, उन्हें 365 दिनों की एफडी स्कीम पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। केनरा बैंक 365 दिनों की अवधि वाले एफडी खातों पर 80 साल या इससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को भी 6.75 प्रतिशत का ही रिटर्न दे रहा है।

सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा रिटर्न

बताते चलें कि केनरा बैंक एफडी खातों पर सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा, सुपर सीनियर सिटीजन यानी जिनकी उम्र 80 साल या इससे भी ज्यादा हैं, उन्हें सीनियर सिटीजन की तुलना में कुछ चुनिंदा अवधि वाले एफडी खातों पर 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

सोने के आयात में 58 प्रतिशत की भारी गिरावट, चांदी का इंपोर्ट 127 प्रतिशत बढ़ा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments