Thursday, September 10, 2026
HomeBreaking News'पंजाब में ड्रग्स माफिया सरकार चला रहे', प्रताड़ना से दलित की मौत...

‘पंजाब में ड्रग्स माफिया सरकार चला रहे’, प्रताड़ना से दलित की मौत पर राहुल गांधी ने घेरा


पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सूबे की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है. उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को रि-पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब की AAP सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है. सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने बेटे को नशे का शिकार बनते देखने वाले, दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने जब पंजाब के वित्त मंत्री से सिर्फ इतना पूछा कि सरकार ड्रग्स का कारोबार रोकने में इतनी बुरी तरह नाकाम क्यों है? तो बस इस बात पर उन्हें इतना प्रताड़ित और अपमानित किया गया, माफी मांगने के लिए इतना दबाव बनाया गया कि उन्होंने जहर खा लिया.

राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने आगे कहा कि एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटकते हुए इलाज के अभाव में आखिरकार वो ज़िंदगी की जंग हार गए. इसके अलावा राहुल गांधी ने ये भी बताया कि पिछले हफ्ते मैंने एक युवा मोहनजीत सिंह से भी बात की, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रताड़ित किया गया.

नेता विपक्ष ने साफ किया कि सरकार का काम जनता को जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं. उन्होंने आगे कहा कि गुलजार सिंह के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले. मुख्यमंत्री मान तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें और सुनिश्चित करें कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो, जिसकी FIR में उनका नाम दर्ज किया जाए.

‘पंजाब को नशे के दलदल में धकेला’
कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि पंजाब में गुलजार सिंह ने AAP सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से नशे पर सवाल पूछा तो उन्हें डराया-धमकाया गया. उन पर इतना दबाव डाला गया कि उन्होंने अपनी जान दे दी. गुलजार ने AAP सरकार के मंत्री को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है.

पोस्ट में आगे कहा गया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को नशे के दलदल में धकेल दिया है. ड्रग्स माफिया सरकार चला रहे हैं और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को इतना प्रताड़ित किया जाता है कि वो जान देने को मजबूर हो जाते हैं. इस अपराध के लिए पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी.
 
ये भी पढ़ें

राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments