Tuesday, September 8, 2026
HomeखेलAhmedabad Para Archery World Series

Ahmedabad Para Archery World Series


  • Hindi News
  • Sports
  • Ahmedabad Para Archery World Series | India Wins Gold & Silver Medals

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
 मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह-विजय सुंडी ने गोल्ड मेडल जीता।  - Dainik Bhaskar

मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह-विजय सुंडी ने गोल्ड मेडल जीता।

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज-III के तीसरे दिन भारत ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह-विजय सुंडी और मेंस कंपाउंड में तोमान कुमार-श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी चैंपियन बनी। वहीं, विमेंस रिकर्व में भावना-पूजा की जोड़ी चीन से हारकर सिल्वर पर रही।

मेंस कंपाउंड में तोमान-श्याम सुंदर की जीत

फाइनल में तोमान कुमार और श्याम सुंदर स्वामी ने इराक के अब्बास काधिम और अनवर अलदावोद को 152-139 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले तीर पर 8 अंक बनाए, लेकिन इसके बाद अगले 12 तीरों में सिर्फ 5 अंक गंवाए। तोमान और श्याम सुंदर मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।

हरविंदर-विजय ने रिकर्व में स्लोवाकिया को हराया

मेंस रिकर्व टीम के फाइनल में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने स्लोवाकिया के डेविड इवान और डेनिस इवान को 6-2 से हराया। भारतीय जोड़ी पहला सेट 34-37 से हार गई थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में हरविंदर ने लगातार तीन 10 अंक हासिल किए। हरविंदर टोक्यो 2020 में ब्रॉन्ज और पेरिस 2024 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

भावना-पूजा को सिल्वर, चीन से 0-6 से हारीं

विमेंस रिकर्व टीम फाइनल में भारत की भावना और पूजा को चीन की जोड़ी के खिलाफ 0-6 से हार मिली। मैच के तीनों सेट भारत के पक्ष में नहीं रहे और स्कोर 23-34, 33-35, 30-31 रहा। भारतीय जोड़ी पूरे फाइनल में एक भी 10 का स्कोर नहीं कर सकी।

शीतल-पायल ब्रॉन्ज से चूकीं

विमेंस कंपाउंड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच में शीतल देवी और पायल नाग को चीन की वांग हुईटिंग और गाओ फांगक्सिया से हार मिली। भारत की जोड़ी दूसरे एंड तक सिर्फ 1 पॉइंट पीछे थी, लेकिन तीसरे एंड में चीन ने बढ़त बढ़ा ली। इसके बाद भारतीय जोड़ी वापसी नहीं कर सकी और चौथे स्थान पर रही।

—————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशिया कप-पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए:6 दिन पहले श्रीलंकाई कप्तान ने रिकॉर्ड बनाया था, 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे

विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments