Monday, August 31, 2026
Homeखेलईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल...

ईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन का स्कोर- 81/3, रजत पाटीदार 12 रन बनाकर आउट




ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोटिल हो गए। इसके बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सेंट्रल जोन ने पहले सेशन में 3 विकेट पर 81 रन बनाए। टीम के कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ 12 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर LBW हुए। सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यवंशी ने पहली बार किसी सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी संभाली है। सूर्यवंशी का यह सिर्फ दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है। वह अब तक नौ फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के दौरान इस फॉर्मेट में ऐतिहासिक डेब्यू किया था और वह इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हैं। ईशान किशन की कलाई में लगी गेंद विकेटकीपिंग करते समय ईशान किशन के दाहिने हाथ की कलाई पर गेंद लगी। फिजियो ने उनकी जांच की। इसके बाद किशन ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। कुछ देर बाद किशन के हाथ पर स्ट्रैपिंग बंधी दिखाई दी। उनकी जगह कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग कर रहे। वैभव ने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे वैभव ने नाॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हालांकि बतौर बल्लेबाज वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। नॉर्थ जोन के लिए कामरान की फिफ्टी
दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन ने साउथ जोन के खिलाफ लंचब्रेक तक 4 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। नॉर्थ जोन के ओपनर कामरान इकबाल फिफ्टी बनाकर नाबाद हैं। ———————————- वैभव सूर्यवंशी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम से बाहर:ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेलेंगे, BCCI के वन-वर्ल्ड कप नियम का असर; 2026 वर्ल्डकप खेल चुके BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments