Monday, August 31, 2026
Homeव्यापारयमुना एक्सप्रेसवे पर Gaurs Group ने खरीदी 700 करोड़ में 35 एकड़...

यमुना एक्सप्रेसवे पर Gaurs Group ने खरीदी 700 करोड़ में 35 एकड़ जमीन


दिल्ली-NCR के रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा विस्तार करते हुए Gaurs Group ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 35 एकड़ जमीन 700 करोड़ रुपये में खरीदी है. कंपनी इस जमीन पर नई आवासीय परियोजनाएं विकसित करने की तैयारी कर रहा है. 

यह जमीन यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-18 में स्थित है, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है. हालांकि, कंपनी ने यह जमीन ICICI Bank की नीलामी के जरिए खरीदी है. जिसमें तीन अलग-अलग भूखंड शामिल हैं, जहां सबसे बड़ा भूखंड करीब 24 एकड़ का है.

700 करोड़ रुपये में हुई जमीन की डील 

गौर्स ग्रुप के चेयरमैन मनोज गौर ने बताया कि कंपनी ने ICICI Bank से करीब 700 करोड़ रुपये में 35 एकड़ जमीन की खरीदारी की है. हालांकि, यह अधिग्रहण ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर खुली नीलामी के मध्याम से किया गया है. साथ ही कंपनी ने कहा कि जमीन से जुड़े जरूरी पेमेंट जैसे EDC (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज), किसान मुआवजा और अन्य जरूरी बकाया को पूरा किया जा रहा है. इसके बाद खरीदी गई जमीन पर आधुनिक आवासीय प्रोजेक्ट शुरू कर दिए जाएंगे.

नेपाल को एडवांस बिजली देगा भारत, बाढ़ से ठप हुए पावर प्लांट

यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी कंपनी की मौजूदगी

गौर्स ग्रुप आने वाले समय में 24 एकड़ जमीन पर एक बड़ी आवासीय परियोजना शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है. कंपनी के मुताबिक, अगले साल मार्च तक नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में 3-4 नई हाउसिंग परियोजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 5,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी.

नए प्रोजेक्ट्स के जरिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में कंपनी को उम्मीद है कि वह अपने बिक्री प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखेगी और इसमें और बढ़ोतरी करेगी. हालांकि, यमुना एक्सप्रेसवे पर कंपनी पहले ही करीब 1,900 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली प्रोजेक्ट लॉन्च कर चुकी है.

अस्पताल, कॉलेज और बीमा, UPI से एक दिन में कहां कितनी है पेमेंट लिमिट?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments