Friday, August 28, 2026
HomeBreaking News‘तेलंगाना की 4 करोड़ जनता का अपमान’, US यात्रा रोक से भड़के...

‘तेलंगाना की 4 करोड़ जनता का अपमान’, US यात्रा रोक से भड़के रेवंत रेड्डी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेवंत रेड्डी ने अमेरिकी यात्रा रुकने को केंद्र का भेदभाव बताया।
  • गुजरात सीएम को अमेरिकी दौरा मंजूर हुआ, रेवंत रेड्डी को नहीं।
  • रेड्डी ने इसे तेलंगाना में निवेश रोकने का राजनीतिक कदम बताया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अमेरिका की यात्रा पर जाने पर रोक लगाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अमेरिका के दौरै पर जाने से रोकना तेलंगाना की 4 करोड़ जनता का अपमान है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझे अमेरिका यात्रा पर जाने से रोकना तेलंगाना के विकास को रोकना है और केंद्र सरकार के इस रवैये से तेलंगाना के प्रति उनका भेदभाव साफ तौर पर झलकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले को देश की संसद में जरूर उठाया जाएगा.

रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय ने मेरे अमेरिका के दौरे पर जाने को लेकर दिए प्रस्ताव की जांच की और इसमें राजनीतिक नजरिए को मंजूरी देने से इनकार कर दिया, तो मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह पूछना चाहता हूं कि अगर मेरी विदेश यात्रा में कोई राजनीतिक नहीं था, तो मुझे इंग्लैंड जाने की मंजूरी क्यों दे दी गई, लेकिन अमेरिका जाने से रोक दिया गया.’ 

गुजरात के सीएम के US दौरे पर उठाए सवाल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मामले पर सोमवार (24 अगस्त, 2026) को मीडिया से बातचीत करते हुए गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के अमेरिका दौरे और उन्हें केंद्र की तरफ से मिली अनुमति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को वाइब्रेंट गुजरात 2047 इनिशिएटिव के तहत इंवेस्टमेंट का हासिल करने के लिए 17 से 24 अगस्त, 2026 तक अमेरिका और कनाडा के दौरे पर जाने की मंजूरी दे दी गई, लेकिन तेलंगाना राइजिंग 2047 के तहत मेरी प्रस्ताविक अमेरिका यात्रा को मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया.’ 

US जाने से रोकने के पीछे रेड्डी ने कौन सा कारण बताया?

उन्होंने कहा, ‘सिर्फ अमेरिका ही नहीं, दुनिया का कोई भी देश अगर मेरे राज्य में आकर निवेश करना चाहता है, तो भारत सरकार की तरफ से बनाए गए चाहे जो भी नियम हों, हम उन सबका स्वागत करना चाहते हैं, हम उनके इंवेस्टमेंट की रक्षा करना चाहते हैं, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि तेलंगाना को फायदा मिले, इसलिए यह बहुत ही आसान है. सिर्फ यही एकमात्रा राजनीतिक कारण है कि नरेंद्र मोदी ने मुझे तेलंगाना को प्रमोट करने के लिए अमेरिका जाने से मना कर दिया है.’ 

यह भी पढ़ेंः ‘मैं राजनीति से संन्यास…’, TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments