Friday, August 28, 2026
HomeBreaking Newsध्रुव जुरेल ने 'जय जवान, जय किसान' सेलिब्रेशन का खोला राज, बोले-...

ध्रुव जुरेल ने ‘जय जवान, जय किसान’ सेलिब्रेशन का खोला राज, बोले- ‘मेरे दादा…’


ध्रुव जुरेल ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ा. नंबर सात पर बैटिंग के लिए उतरे जुरेल ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 115* रनों की पारी खेली. मैच के दूसरे दिन सेंचुरी पूरी करने के बाद जुरेल के बड़ा ही अनोखा सेलिब्रेशन किया. उन्होंने अपने बाइसेप पर ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा टैटू के रूप में लिखवाया हुआ है. 

शतक के बाद जुरेल ने पहले हेलमेट उतारकर सेलिब्रेट किया. इसके बाद उन्होंने अपनी जर्सी की आस्तीन को ऊपर करके लाल बहादुर शास्त्री जी के जरिए दिए गए नारे को दिखाया. जुरेल का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया. अब लोग जानना चाह रहे हैं जुरेल ने यह सेलिब्रेशन क्यों किया? दिन का खेल समाप्त होने के बाद जुरेल ने सेलिब्रेशन को लेकर राज खोला. 

सेलिब्रेशन पर क्या बोले ध्रुव जुरेल?

भारतीय क्रिकेट को करीब से जानने वाले शायद इस बात से वाकिफ होंगे कि जुरेल के पिता भारतीय सेना में जवान रह चुके हैं. उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में योगदान दिया था. इससे पहले कुछ मौकों पर जुरेल को पिता के लिए ‘सैल्यूट’ का सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया है. इस बार उन्होंने सेलिब्रेशन पिता के साथ-साथ अपने दादा के लिए भी किया. उनके दादा एक किसान थे. 

यह भी पढे़ं: कार्तिक ने ‘गोली’ की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर

दिन खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जुरेल ने कहा कि मेरे दादा किसान थे और पिता सैनिक हैं. मैं अपनी जड़ों को नहीं भूलना चाहता, यह सेलिब्रेशन उन्हीं के लिए था.

दो दिन के बाद क्या है मैच का हाल 

सबसे पहले तो दूसरे दिन बारिश ने काफी परेशान किया. कई बार बारिश के चलते मुकाबले को रोकना पड़ा. टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन के साथ दूसरे दिन की शुरुआत की. टीम ने 9 विकेट गंवाकर 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. जुरेल से पहले देवदत्त पडिक्कल शतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली थी. जुरेल ने 115* रन बनाए. इसके अलावा ऋषभ पंत (63) और कप्तान शुभमन गिल (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. 

दिन समाप्त होने से थोड़ा पहले पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही. टीम ने दिन खत्म होने तक 3 ओवर में 08 रन बनाकर 2 विकेट गंवा दिए. अब श्रीलंका 495 रन से पीछे है. 

 

यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test Day 2 Highlights: भारत ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर, ध्रुव जुरेल का शतक; श्रीलंका के हाथ से निकला मैच!





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments